Akshay Kumar: देशभक्ति फिल्में करने पर अक्षय कुमार को चिढ़ाने लगी हैं ट्विंकल, खिलाड़ी ने किया खुलासा
Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद देशभक्ति फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में वे इस बारे में बात करते दिखे। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि देशभक्ति फिल्मों के चुनाव पर अब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उन्हें चिढ़ाने लगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक्शन से लेकर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा तक हर शैली में फिल्में की हैं। मगर, पिछले कुछ दिनों में उन्होंने देशभक्ति फिल्में खूब की हैं। दर्शकों ने भी उन्हें जमकर प्यार दिया है। मगर, देशभक्ति फिल्मों के चुनाव को लेकर अब अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना उन्हें चिढ़ाने लगी हैं। हाल ही में एक्टर ने इसका खुलासा किया।
'कितनी बार देश को बचाओगे'?
अक्षय कुमार ने हाल ही में बैक टू बैक देशभक्ति फिल्में बनाने और उनमें लीड रोल करने पर प्रतिक्रिया दी। अक्षय कुमार रिपब्लिक टीवी के एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब से मैंने अपने खुद का प्रोडक्शन, केप ऑफ गुड फिल्म्स शुरू किया है, मैंने अपने देश पर बहुत सारी फिल्में बनाई हैं। हालांकि, मेरी पत्नी मुझे चिढ़ाती भी हैं कि आप कितनी बार देश को बचाओगे।'
बोले- फायदे नहीं पैशन के लिए बनाते हैं
अक्षय कुमार ने अपने करियर में 'हॉलिडे' से लेकर 'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'गोल्ड', 'मिशन मंगल', 'केसरी', 'स्काईफोर्स' जैसी कई देशभक्ति फिल्में की हैं। हालांकि, इस किस्म की सभी फिल्मों को दर्शकों से बेशुमार प्यार बेशक न मिला हो, लेकिन मगर अक्षय का कहना है कि वे इन फिल्मों का चुनाव मुनाफे से ज्यादा अपने पैशन की वजह से करते हैं। उनका कहना है कि बेशक थिएटर्स में ऐसी फिल्मों को कम दर्शक मिलें, लेकिन ओटीटी पर काफी लोग देखते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे खिलाड़ी
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को जनवरी में फिल्म 'स्काई फोर्स' में देखा गया। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी नजर आए। अब अक्षय कुमार के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं। वे विष्णु मांचू और प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'केसरी 2', 'जॉली एलएलबी 3' और 'हाउसफुल 5' भी झोली में हैं।