बीते दिनों लोक सभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान न करने की वजह से बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार काफी चर्चा में थे। कनाडा की नागरिकता होने की वजह से वह वोट नहीं डाल सके। इस मामले पर कई लोगों ने अक्षय कुमार की आलोचना की और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। इस पूरे मामले में अक्षय कुमार ने दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर सफाई दी थी लेकिन एक बार फिर अक्षय को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है।
नागरिकता के बाद अब अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर उठे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्क्रीनराइटर अपूर्व असरानी ने अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। अक्षय को 2017 में 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अपूर्व असरानी ने ट्विटर पर लिखा, 'ये काफी अहम सवाल है। क्या कनाडाई नागरिक भारतीय नेशनल अवॉर्ड के लिए योग्य हैं? जिस साल (2016) अक्षय कुमार ने 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड जीता, उस साल हमें 'अलीगढ़' के लिए मनोज वाजपेयी के जीतने की उम्मीद थी। अगर ज्यूरी ने इस मामले में कोई गलती की है, तो क्या इसमें सुधार किया जाएगा?'
Yes, this is a very important question. Are Canadian citizens eligible for India's National Awards? The year (2016) Akshay Kumar won 'Best Actor', we were expecting Manoj Bajpayee to win for Aligarh. If the jury/ministry has made an error in Kumar's case, will there be a revote?? https://t.co/CvFRzw5aXS
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की ज्यूरी का हिस्सा रहे डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने इसका पर जवाब दिया। अवॉर्ड के नियमों की फोटो शेयर करते हुए ढोलकिया ने लिखा, 'दूसरे देश के नागरिक भी नेशनल अवॉर्ड पा सकते हैं। इसका जिक्र कानून में है।'
Clarification on National Award- foreign nationals can get National Awards . it’s legal, legit and by the booksI have been on the jury ( not for this one) and so found out from an official Manoj Srivastava who sent me this. 🙏🏽 #NationalAward pic.twitter.com/wrAORcPdLC
अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर तब भी सवाल खड़े हुए थे, जब मुंबई में उन्हें किसी पोलिंग बूथ पर नहीं देखा गया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।