फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम नहीं, क्या वाकई हैं कनाडा के नागरिक?

Fri, 03 May 2019 04:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 May 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar trolled during election did he apply for canadian citizenship
akshay kumar

29 अप्रैल को मुंबई में वोटिंग के दौरान सितारों का जमावड़ा देखा गया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख और सलमान तक वोटिंग देने पहुंचे थे लेकिन अक्षय कुमार कहीं नजर नहीं आए। चर्चा है कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है इसलिए वो वोट नहीं दे सकते। इस बारे में जब अक्षय से सवाल पूछा गया तो वो पत्रकार को चलिए-चलिए कहकर आगे बढ़ गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 

akshay kumar trolled during election did he apply for canadian citizenship
akshay kumar - फोटो : social media

साल 2017 में अक्षय कुमार ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कनाडा की गवर्नमेंट की ओर से नागरिकता के लिए सम्मान (Honorary Citizenship) मिला है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, जब गूगल पर यह सर्च किया गया कि व्यक्तिगत रूप से अभी तक कनाडा की सरकार ने किसे-किसे ये सम्मान दिया है तो दुनिया के 5 नेताओं का नाम सामने आया। जिसमें अक्षय कुमार का नाम शामिल नहीं है।



 

akshay kumar trolled during election did he apply for canadian citizenship
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वैंकूवर ऑब्जर्वर के 2012 के एक लेख में कहा गया है कि कैसे कनाडा में सालों से रह रहे लोगों की एक सूची अभी भी उनकी नागरिकता पाने के लिए अटकी हुई है जबकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पसंद को एक हफ्ते के भीतर दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar trolled during election did he apply for canadian citizenship
Akshay Kumar - फोटो : social media
जब से अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू किया है उन्हें इन सब मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार कई सालों से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले लोगों में शुमार रहे हैं। साल 2017-2018 में उन्होंने सबसे ज्यादा 30 करोड़ टैक्स दिया। 
विज्ञापन
akshay kumar trolled during election did he apply for canadian citizenship
Akshay Kumar - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed