फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों में अक्षय के विलेन किरदार ने पैदा किया था ऐसा खौफ, एक नजर देखकर आज भी कांप जाते हैं लोग

Sat, 08 Sep 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar villain role in bollywood film
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा में उनकी शख्सियत से हर कोई वाकिफ होगा। अक्षय कुमार ने साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई यादगार फिल्में की हैं। अक्षय ने फिल्मों में न केवल हीरो बनकर बल्कि विलेन बनकर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उन्होंने कौन-कौन सी फिल्में में विलेन के किरदार को निभाया है। 
Akshay Kumar villain role in bollywood film
फिल्म- खिलाड़ी 420
अक्षय कुमार पहली बार फिल्म 'खिलाड़ी 420' में विलेन के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'खिलाड़ी 420' साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दर्शकों ने अक्षय के विलेन वाले किरदार को काफी पसंद किया था।
 
Akshay Kumar villain role in bollywood film
फिल्म- अजनबी
अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2001 में आई थी। फिल्म में उनके साथ एक्टर बॉबी देओल, एक्ट्रेस करीना कपूर और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'अजनबी' में अक्षय और बिपाशा का नेगेटिव किरदार तारीफ के काबिल है। इस फिल्म के निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar villain role in bollywood film
फिल्म- ब्लू
संजय दत्त, अक्षय कुमार , जयद खान, लारा दत्ता और कटरीना कैफ अभिनीत यह फिल्म साल 2009 मेें रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने आवरा मल्होत्रा नाम के व्यक्ति का नेगेटिव रोल किया है। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया है।
विज्ञापन
Akshay Kumar villain role in bollywood film
फिल्म- वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2010 मेें आई अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का सीक्वल है। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार के साथ इमारन खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम शोएब है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed