फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की 'वायरल मॉम' की सामने आई हकीकत, बेटी ने पोस्ट कर कहा ' ये मेरी मां है'

Sun, 03 Mar 2019 09:33 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 03 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar VIRAL MOM stands up says In this life she is my mother
bollywood

बीते शनिवार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस फोटो में वह एक बूढ़ी महिला के साथ सेल्फी लेते दिख रहे थे जिसे लोगों ने उन्हें अभिनेता की मां समझ लिया। देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर फैल गई। वहीं, अक्षय के फैन्स ने भी इस फोटो पर दुआएं और प्यार बरसाना शुरू कर दिया था। हद तो तब हो गई जब जाने-माने एक फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी ये फोटो शेयर कर महिला को अक्षय की मां बताया। ऐसे में इस महिला की बेटी सामने आईं...

Akshay Kumar VIRAL MOM stands up says In this life she is my mother
bollywood

डीएनए की खबर के मुताबिक यह महिला अक्षय कुमार की नहीं बल्कि टीवी सीरियल उतरन की अभिनेत्री प्रगति मेहरा की मां है। महिला का नाम कृष्णा मेहरा है। वहीं, प्रगति ने यह भी बताया कि उनका अक्षय कुमार जैसा भाई होगा तो उनके लिए यह किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। ऐसे में प्रगति ने विरल से भी उनकी पोस्ट पर कई सवाल किए।

Akshay Kumar VIRAL MOM stands up says In this life she is my mother
bollywood

प्रगति ने लिखा 'हाय विरल कैसे हो तुम, काफी दिन हो गए मिले हुए, और तुम्हारी वजह से मुझे अक्षय कुमार एक भाई की तरह मिले हैं, लेकिन क्या वह मुझे बहन की तरह मानेंगे, मैं बता दूं कि इस जन्म में तो कृष्णा मेरी मां है, आपकी गलती से यह फोटो और भी वायरल हो गया लेकिन अब तो बता दो कि यह अक्षय कुमार की मां नहीं हैं, ये फोटो मेरे इंस्टाग्राम की वॉल से ली गई है जो दो साल पुरानी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar VIRAL MOM stands up says In this life she is my mother
bollywood

बता दें कि प्रगति ने खुद दो साल पहले इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। साथ ही कैप्शन भी दिया था 'मैं हमेशा स अक्षय कुमार की बड़ी फैन रही हूं और मां के साथ इस पल के लिए बहुत शुक्रिया।'

विज्ञापन
Akshay Kumar VIRAL MOM stands up says In this life she is my mother
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही वह भारतीय वायुसेना के आतंकियों पर एयर स्ट्राइक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंंने पुलवामा हमले की भी कड़ी निंदा की थी। गौरतलब है कि अक्षय एक ऑनलाइन अभियान से जुड़े हैं जिसमें शहीद हुए जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed