{"_id":"62f8eeb5cee0bb5dc9531430","slug":"akshay-kumar-will-be-seen-in-jolly-llb-3-know-all-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: फिर वकालत करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आया 'जॉली एलएलबी 3' से जुड़ा बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: फिर वकालत करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आया 'जॉली एलएलबी 3' से जुड़ा बड़ा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रक्षा बंधन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फैमिली ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अब तक फिल्म की कमाई काफी कम रही है, इसके बावजूद भी अक्षय कुमार की लोकप्रियता में कोई खास फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। दअरसल, अक्षय जल्द ही अपनी ही एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर
इस साल लगातार तीन फिल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी अक्षय का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय जल्द ही जॉली एलएलबी के तीसरे पार्ट में लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक यह फिल्म इस बार और भी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल फिल्म की कास्टिंग चल रही है इसके बाद फिल्म की लोकेशन तय की जाएगी।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स की पूरी कोशिश है कि यह फिल्म साल 2023 में शुरू हो जाए। वहीं इसे उसी साल के दूसरे छमाही में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में काम करने को लेकर अक्षय काफी उत्साहित हैं। इस बार फिर फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ही करने वाले हैं। इससे पहले वह इस फिल्म के दोनों पार्ट भी बना चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार, आनंद एल राय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
जॉली एलएलबी 3 के अलावा अक्षय कुमार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह जल्द ही रामसेतु में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक, बड़े मियां छोटे मियां और सेल्फी में भी काम करते दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।