{"_id":"62f8e4d35173fd2d873d4912","slug":"laal-singh-chaddha-actress-kareena-kapoor-sister-in-law-saba-ali-khan-share-photo-with-bhabhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: बड़ी ननद ने भाभी करीना कपूर के साथ साझा की संडे स्पेशल सेल्फी, यूजर्स बोले- स्वीट सिस्टर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: बड़ी ननद ने भाभी करीना कपूर के साथ साझा की संडे स्पेशल सेल्फी, यूजर्स बोले- स्वीट सिस्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:48 PM IST
सार
Laal Singh Chaddha actress Kareena Kapoor sister in law Saba Ali Khan share photo with bhabhi
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर-सबा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में है। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म में करीना कपूर ने भी अहम किरदार अदा किया है। फिल्मों से अलग करीना अपने परिवार को भी भरपूर समय और तवज्जो देती हैं। तभी तो दोनों ननद बेबो की तारीफ करते नहीं थकती। हाल ही में एक बार फिर करीना कपूर की बड़ी ननद सबा अली खान ने करीना के साथ तस्वीरें साझा की हैं और उनकी दिल खोलकर तारीफ की है।
2 of 4
करीना कपूर खान, सबा अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : Insatagram- @sabapataudi
बता दें कि करीना कपूर की दो ननद हैं। सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। सोहा के अलावा करीना की एक और ननद हैं सबा अली खान, जो पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सबा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, मगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में रक्षा बंधन के त्योहार के मौके पर सबा अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान से मिलने पहुंचीं। अब उन्होंने इसकी तस्वीरें साझा की हैं।
3 of 4
सबा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सबा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पांच सेल्फी पोस्ट की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सेल्फीज...!! ' अभी... सीख रही हूं।!! अभी तो मैंने सेल्फी का सही एंगल समझना शुरू किया है। सबसे जरूरी बात, यह टूगेदर मूमेंट है! राखी...मेरी बहन भी! बेबो भाभी... लव यू! इसके साथ सबा ने लिखा है, 'संडे स्पेशल सेल्फी'।
तस्वीरों में करीना कपूर ग्रीन सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने बिंदी और झुमकी से अपना लुक कंपलीट किया है। फैंस ननद भाभी की बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेबो बहुत सुंदर लग रही हो और सबा आप बिल्कुल शर्मिला टैगोर जी जैसी लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ग्रेट प्रिंसेज।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्वीट सिस्टर्स।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।