फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एक्टिंग डेब्यू करने से पहले देश सेवा करते थे ये सितारे, कोई मेजर तो कोई कैप्टन के पद से हुआ रिटायर

Sun, 14 Aug 2022 05:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 14 Aug 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Served in the Indian Army before Joining Industry Achyut Potdar Gufi Paintal Rudrashish
अच्यित पोद्दार, रुद्राशीष मजूमदार, गुफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हो गया है। हर तरफ देशभक्ति से ओतप्रोत गाने और नारे ही सुनाए दे रहे हैं। बॉलीवुड में भी देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई गई हैं। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि ऐसे बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले देश की सेवा में जुटे हुए थे। कुछ ने रिटायर होने के बाद अपना एक्टिंग करियर शुरू किया, तो कुछ ने कुछ वर्षों तक ही भारतीय सेना में काम किया और बॉलीवुड में आ गए।

Bollywood Actors Who Served in the Indian Army before Joining Industry Achyut Potdar Gufi Paintal Rudrashish
रुद्राशीष मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

रुद्राशीष मजूमदार
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रुद्राशीष मजूमदार भारतीय सेना में थे। उन्होंने सात साल तक देश सेवा की है। इसके अलावा वह आईएमए के एक्स स्टूडेंट भी रहे हैं। वहीं, वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे' और शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' में नजर आ चुके हैं।

Bollywood Actors Who Served in the Indian Army before Joining Industry Achyut Potdar Gufi Paintal Rudrashish
मोहम्मद अली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मद अली शाह
मोहम्मद अली शाह एक्टर बनने से पहले सेना में थे। वह दो साल तक इंडो-पाक बॉर्डर पर भी तैनात रहे थे। वह दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भतीजे हैं। मोहम्मद अली शाह ने शाहिद कपूर की 'हैदर', सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और सैफ अली खान की 'एजेंट विनोद' में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Served in the Indian Army before Joining Industry Achyut Potdar Gufi Paintal Rudrashish
गुफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

गुफी पेंटल
'महाभारत' में शकुनी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गुफी पेंटल भी आर्मी में थे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सेना में भर्ती हुए थे। वह चीन बॉर्डर आर्मी आर्टिलरी में तैनात रहे थे। कहा जाता है कि आर्मी में जब वह थे, तो रामलीला में हिस्सा लिया करते थे और उसमें उन्हें सीता का किरदार निभाने को मिलता था।
 

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Served in the Indian Army before Joining Industry Achyut Potdar Gufi Paintal Rudrashish
अच्यित पोद्दार - फोटो : सोशल मीडिया

अच्यित पोद्दार
अच्यित पोद्दार 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने एक कॉर्पोरेट जॉब की और फिर 44 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्हें 'मुन्ना भाई' फिल्म से एक अलग पहचान मिली थी। अपने करियर में उन्होंने फिल्में ही नहीं कई टीवी शोज में भी काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed