{"_id":"5a548e2d4f1c1b1f168b7c6e","slug":"akshay-kumar-will-promote-his-movie-padman-on-grand-finale-of-bigg-boss11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' ने भी माना Bigg Boss का सिक्का, सलमान से खत्म हुई खटास, ऐसे ली मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' ने भी माना Bigg Boss का सिक्का, सलमान से खत्म हुई खटास, ऐसे ली मदद
Wed, 10 Jan 2018 08:26 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेप्रेमियों के लिए साल 2018 का पहला महीना बेहद खास होने जा रहा है। हो भी क्यों न क्योंकि दो बड़े बैनर की शानदार फिल्में एक साथ जो आने वाली है। जहां एक ओर लंबे समय से टलती आ रही संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावत' होगी तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' अपनी दमदार कहानी के बूते दर्शकों को अपनी ओर खीचेगी।
2 of 4
अब दोनों ही फिल्मों के लिए बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ना उतना आसान नहीं होगा। शायद इसलिए अक्षय कुमार 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए जोरों से जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार 'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। हालांकि इसके पहले आ रही खबरें कुछ और ही बता रही थी।
3 of 4
इससे पहले चर्चा आम थी कि सलमान खान अपने पुराने साथी अक्षय कुमार से नाराज हैं और वह बिग बॉस में फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अक्षय कुमार से नाराज थे, यही कारण था कि उन्होंने अक्षय की अपकमिंग मूवी 'केसरी' से भी हाथ खींच लिए थे। बता दें कि ये फिल्म पहले सलमान और करण जौहर मिलकर बनाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सूत्रों के मुताबिक दोनों में किसी तरह का झगड़ा नहीं है और अक्षय बिग बॉस के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए आएंगे। अक्षय इससे पहले साल 2016 में भी अपनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर आए थे। अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थीं। मगर अब 'पद्मावत' के साथ 25 जनवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।