फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: ऋचा चड्ढा की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, हाथों पर बनवाई खास डिजाइन

Thu, 29 Sep 2022 06:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 29 Sep 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
ali fazal richa chadha wedding actress shares her special mehndi design made cats face on her hands
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम

अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। दोनों की शादी का फैंस के बीच भी काफी बज बना हुआ है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को बता दें कि आज ऋचा और अली की मेहंदी सेरेमनी है और ऋचा चड्ढा की मेंहदी की तस्वीर भी सामने आ गई है।

ali fazal richa chadha wedding actress shares her special mehndi design made cats face on her hands
ऋचा चड्ढा की मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया और रणबीर की शादी की तरह ये भी एक बिग फैट वेडिंग होने वाली है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी की तस्वीर और वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह मेहंदी की सुंदर सी डिजाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस मेहंदी में एक और चीज खास है और वह है उनके हाथों पर बना बिल्ली का चेहरा। बता दें कि ऋचा के पास दो बिल्लियां हैं, जिनका नाम जुगनी और कमली है। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों में बिल्लियों का चेहरा भी बनवाया है।

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा ने शादी से पहले जारी किया बयान, खास अंदाज में लोगों को कहा शुक्रिया

ali fazal richa chadha wedding actress shares her special mehndi design made cats face on her hands
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मेहंदी के वीडियो के अलावा दोनों की शादी का एक लोगों भी सामने आया है, जिसमें दोनों के नाम के शुरुआती अक्षर नजर लिखे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वॉइस नोट में दोनों ने लोगों को शुक्रिया कहा है। अपने साझा बयान में दोनों ने कहा, 'दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी आ गई। इस दौरान पूरे देश की तरह हम भी व्यक्तिगत त्रासदियों से गुजरे और अब  आखिरकार हम इससे बाहर निकलकर दोस्तों और परिवारों के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत आभारी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ali fazal richa chadha wedding actress shares her special mehndi design made cats face on her hands
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर को होगी। ये जोड़ा शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा। एक रिसेप्शन मुंबई और दूसरा दिल्ली में होगा। ऋचा और अली फजल की शादी का कार्ड भी काफी इंट्रेस्टिंग है। बता दें कि इस शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत भी दे दी गई है। हालांकि, यह शर्त रखी गई है कि कोई भी शादी की तस्वीरें क्लिक नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed