{"_id":"63359a3af89b8a0f1c5ed266","slug":"bhojpuri-actress-monalisa-latest-pics-in-desi-avtaar-look-goes-viral-on-internet-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monalisa: मोनालिसा ने दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल, किलर लुक से किया घायल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monalisa: मोनालिसा ने दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल, किलर लुक से किया घायल
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने अभिनय के साथ ही कातिल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से छाप छोड़ी है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करती रहती हैं। अपने हर लुक से वह खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा एथनिक के साथ ही वेस्टर्न में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह देसी अंदाज में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें मेजंटा कलर के आउटफिट में किलर पोज देते देखा जा सकता है। मोनालिसा ने तकरीबना दस तस्वीरें साझा की हैं और हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। लोग उनकी पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रही हैं।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
मोनालिसा ने अपनी ये लेटेस्ट तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-"ये हैं कल (गुजरा हुआ कल) की फीलिंग्स"। अपने इस देसी लुक में मोनालिसा ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। ओपन स्ट्रेट हेयर के साथ मैचिंग लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके, गले में नेकलेस व हाथों में चूड़ियां पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
मोनालिसा की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस हमेशा की तरह उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की"। दूसरे ने लिखा- बहुत खूबसूरत। इसी तरह से अन्य भी, अमेजिंग, फंटास्टिक, वंडरफुल, सुपर और क्यूट जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दिल व फायर इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।