फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: मलाइका को भुला भूमि पेडनेकर के साथ मस्ती कर रहे अर्जुन कपूर, ग्लासगो में बिता रहे क्वालिटी टाइम

Thu, 29 Sep 2022 06:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 29 Sep 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor shares a video with Bhumi Pednekar from Glasgow both are Spending Quality Time
अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों ग्लासगो में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों सितारे वहां से लगातार फैंस के साथ पल-पल की जानकारी साझा कर रहे हैं। शूटिंग से अलग अर्जुन और भूमि एक-दूसरे के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और भरपूर मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें अर्जुन और भूमि मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor shares a video with Bhumi Pednekar from Glasgow both are Spending Quality Time
भूमि पेडनेकर-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले ही भूमि ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ग्लासगो में घास पर लेटकर पोज देते नजर आईं। अब अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भूमि और अर्जुन कपूर दोनों नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए हैं। सुहाने मौसम में दोनों वॉक कम मस्ती ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भूमि को ब्लैक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। वीडियो में वॉक करते हुए अर्जुन, भूमि से पूछ रहे हैं, 'भूमि मौसम कैसा है'?, भूमि जवाब देती है, 'बहुत ठंड है यार',तो अर्जुन मस्ती भरे लहजे में कहते हैं 'तो और आओ क्रॉप टॉप पर एब्स दिखाने'। वीडियो में कहीं भूमि डॉग के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं तो कहीं बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों कभी जॉगिंग कर रहे हैं और एक कभी-दूसरे के साथ फुल ऑन मस्ती करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

Arjun Kapoor shares a video with Bhumi Pednekar from Glasgow both are Spending Quality Time
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में भूमि भी अर्जुन से पूछ रही हैं, 'हमारा मॉर्निंग कार्डिओ कैसा चल रहा है अर्जुन?', इस पर अर्जुन कहते हैं,  इट्स गोइंग ग्रेट। भूमि फिर कहती हैं, 'मॉर्निंग कार्डियो ब्रदर'। पूरे वीडियो में अर्जुन भूमि को छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और भूमि स्माइल करती हुई नजर आ रही है। वीडियो के बीच-बीच में दोनों के बेहतरीन पोज वाली क्यूट तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'डंब और डंबर डू ग्लासगो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor shares a video with Bhumi Pednekar from Glasgow both are Spending Quality Time
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं सेलेब्स भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन और भूमि के इस क्यूट वीडियो पर अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूटीज'। तो वहीं रिया कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'इसे देखकर मुझे प्रोडक्शन एंजाइटी दिख रही है'। आपको बता दें कि भूमि और अर्जुन की साथ में यह दूसरी फिल्म है। हाल ही में अर्जुन और भूमि ने अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग पूरी की थी। अब अर्जुन और भूमि ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें दोनों दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed