फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godfather Trailer: दमदार है चिरंजीवी की 'गॉडफादर' का ट्रेलर, सलमान खान की एंट्री ने लूट ली महफिल

Thu, 29 Sep 2022 06:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Sep 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Salman Khan Godfather trailer released both actors seen in Full action mode
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में चिरंजीवी के साथ सलमान खान भी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सलमान पहली बार इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद दोनों ही कलाकारों के फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।



Varun Dhawan: आलिया भट्ट के पास रहने का वरुण धवन ने ढूंढा नया तरीका! बनना चाहते हैं अभिनेत्री के बच्चे की नैनी

Chiranjeevi Salman Khan Godfather trailer released both actors seen in Full action mode
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में चिरंजीवी ब्रह्मा नाम के किरदार में नजर आने वाले हैं। राजनीति के दुनिया में उसके कई दुश्मन है। ट्रेलर में एक्टर अपने विरोधियों से टक्कर लेते हुए दिखते हैं। इस बीच इसमें सलमान खान की भी धमाकेदार एंट्री देखने को मिलती है। दोनों एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Gossips: जब महज 13 साल की उम्र में मां बन गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत से जुड़ा है यह दिलचस्प किस्सा

Chiranjeevi Salman Khan Godfather trailer released both actors seen in Full action mode
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'गॉडफादर' मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। इसमें चिरंजीवी के अलावा नयनतारा और सत्यदेव भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए सलमान ने एक रुपये की भी फीस नहीं ली है। दरअसल, सलमान और चिरंजीवी अच्छे दोस्त हैं जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म में फ्री में ही काम किया है।

Actress Husband: इन अभिनेत्रियों के पतियों पर गंभीर आरोपों में दर्ज हो चुका है मुकदमा, झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Salman Khan Godfather trailer released both actors seen in Full action mode
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इससे पहले फिल्म 'आचार्य' में नजर आ चुके हैं। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म 'भोला शंकर' में दिखेंगे। सलमान की बात करें तो एक्टर जल्द ही फरहाद सामजी की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं।

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने अपने नए डुप्लेक्स में किया गृह प्रवेश, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed