फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के PM इमरान खान के बयान की अली जफर ने की तारीफ, भड़के फैंस, बोले- अब भारत आकर दिखाओ

Tue, 19 Feb 2019 06:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Feb 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Ali Zafar Appreciates pakistani Pm Imran Khan After Pulwama Terror Attack
अली जफर
बॉलीवुड में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पीच की तारीफ की है। इमरान के  भाषण की तारीफ में एक्टर-सिंगर अली जफर ने ट्वीट किया है और लिखा है, क्या स्पीच है!

 


 

 
Ali Zafar Appreciates pakistani Pm Imran Khan After Pulwama Terror Attack
अली जफर
आज दोपहर पुलवामा आतंकी हमले पर पाक के पीएम इमरान खान की ओर से बयान आया है। उन्होंने भारत को सफाई देते हुए कहा कि पुलवामा हमले में हम पर झूठा आरोप लगाया है। अगर आप हम पर कार्रवाई करेंगे तो हम भी जंग के लिए तैयार हैं। इमरान खान ने कहा कि भारत दुनिया की किसी भी एजेंसी से जांच करा ले, हम तैयार हैं।
 

 
Ali Zafar Appreciates pakistani Pm Imran Khan After Pulwama Terror Attack
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ANI
इमरान खान ने कहा कि क्यों पाकिस्तान जब स्थायित्व की तरफ जा रहा है, तब हम क्यों दहशतगर्दी की तरफ जाएंगे? मैं भारत सरकार से कहना चाहता हूं कि आप बार-बार पाक को क्यों जिम्मेदार बताते रहे हैं। हम स्टेबिलिटी चाहते हैं। हमारा अब नया पाकिस्तान है। आप किसी भी तरह की जांच कराना चाहते है तो हमें बताएं। हम एक्शन लेंगे। इमरान के इस बयान के बाद अली जफर ने उनकी तारीफ की। फिर क्या था सोशल मीडिया पर अली को ट्रोल किया जाने लगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Zafar Appreciates pakistani Pm Imran Khan After Pulwama Terror Attack
अली जफर
एक यूजर ने लिखा- अब इंडिया में आकर दिखाओ। एक और यूजर ने लिखा- बेरोजगारी में इंसान क्या-क्या अनाप-शनाप सोचता है। एक ने लिखा- तुम जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करते हो। तुम लोगों के पास खाने के लिए तो कुछ है नहीं बात जंग की करते हो।

 
विज्ञापन
Ali Zafar Appreciates pakistani Pm Imran Khan After Pulwama Terror Attack
अली जफर
अली जफर ने कई बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है। उन्होंने तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, 'चश्मे बद्दूर', और डियर जिंदगी में काम किया लेकिन उरी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे का समय दिया था कि वह देश छोड़कर चले जाए। उस दौरान ऐसे कई पाकिस्तानी कलाकार थे, जो भारत छोड़कर चले गए।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed