फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia: आलिया-रणबीर की क्यूट तस्वीरें आईं सामने, फैंस बोले- अब इनके बेबी का इंतजार

Mon, 30 May 2022 07:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 30 May 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt and ranbir kapoor work together on a new ad fans says mujhe To inke baby ka Wait Hai
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब आलिया और रणबीर की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों को शूट करते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, दोनों किसी किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल कपल की इन प्यार भरी तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। प्रशंसकों ने उनके बेबी को लेकर बात करना भी शुरू कर दी है।

alia bhatt and ranbir kapoor work together on a new ad fans says mujhe To inke baby ka Wait Hai
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया रणबीर की ये नई तस्वीरें एक फैन पेज से शेयर की गई हैं। पर्दे के पीछे से वायरल हो रही तस्वीरें में दोनों को कैमरे के सामने एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। जिसमें रणबीर कपूर के रेड जैकेट और रेड पैंट में देखा जा सकता है और अन्य तस्वीरों में वह व्हाइट कलर का शाइनी कुर्ता और ब्लैजर पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में आलिया को भी पीले और नारंगी आउटफिट के साथ व्हाइट कॉटन के सूट में देखा गया।

alia bhatt and ranbir kapoor work together on a new ad fans says mujhe To inke baby ka Wait Hai
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इन लेटेस्ट तस्वीरों में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,U आप एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं कृपया हमेशा खुश रहें। इसी तरह से एक यूजर ने तो यहां तक लिखा- 'मुझे तो इनके बेबी का इंतजार है कितनी क्यूट मम्मा कितने क्यूट पापा इतने हैंडसम'। इसी तरह से अन्य भी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt and ranbir kapoor work together on a new ad fans says mujhe To inke baby ka Wait Hai
रणबीर- आलिया - फोटो : social media
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिंतबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में दिखाई देंगे वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखने वाली हैं। फैंस दोनों को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इसके अलावा आलिया के हाथ में एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed