फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Birthday Special: कई बड़े स्टार्स की फिल्म रिजेक्ट कर चुकी हैं आलिया भट्ट, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 15 Mar 2022 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 15 Mar 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Alia Bhatt has rejected the many big stars films shaho shershaah neerja
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने महज 19 साल की उम्र में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर यह साबित कर दिया था कि वह इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज करने के लिए आई हैं। उनका फिल्मों को सेलेक्ट करने का अंदाज काफी अलग है। अगर कहानी उन्हें पसंद आ जाती है तो वह तुरंत मेकर्स को हां कर देती हैं। वहीं, कोई स्क्रिप्ट उनके दिल को नहीं छूती तो वह बड़े से बड़े एक्टर की फिल्म को करने से मना कर देती हैं। आज आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे पर हम उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आलिया ने रिजेक्ट कर दिया था।

Birthday Special Alia Bhatt has rejected the many big stars films shaho shershaah neerja
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

शेरशाह

कियारा आडवाणी से पहले अलिया भट्ट को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे उन्होंने डेट न होने का हवाला दिया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था।
Birthday Special Alia Bhatt has rejected the many big stars films shaho shershaah neerja
बेलबॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बेल बॉटम

अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के लिए भी पहले आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में यह फिल्म वाणी कपूर को मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Alia Bhatt has rejected the many big stars films shaho shershaah neerja
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
साहो 

बाहुबली के बाद हर एक्ट्रेस प्रभास के साथ काम करना चाहती थी, लेकिन आलिया ने साहो में काम करने से इनकार कर दिया था। मेकर्स ने इसके बाद श्रद्धा कपूर को फाइनल किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन
Birthday Special Alia Bhatt has rejected the many big stars films shaho shershaah neerja
नीरजा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा

नीरजा सोनम कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट को चुना गया था, लेकिन किसी वजह से आलिया फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed