फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया के भाई ने इस वजह से परिवार से की थी बगावत, आज भी नहीं होती पिता महेश भट्ट से बात

Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt brother rahul bhatt not hanging out with family
alia with family - फोटो : social media

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही करियर के लिहाज से उनकी पिछली फिल्मों राजी और गली ब्वॉय ने अच्छा बिजनेस किया। जल्द ही आलिया पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग शुरू कर देंगी। इसमें पहली बार आलिया अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। आलिया और पूजा अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं लेकिन वो अपने भाई के साथ कभी नहीं दिखतीं।

alia bhatt brother rahul bhatt not hanging out with family
pooja, rahul, alia, shaheen - फोटो : social media

मीडिया में भी आलिया का पूरा परिवार तो दिखता है लेकिन उनके भाई जल्दी फोटोग्राफर्स के सामने नहीं आते हैं। आलिया, पूजा और शाहीन के बारे में तो महेश भट्ट अक्सर बातें करते हैं लेकिन बेटे के बारे में उन्हें बात करते हुए कम ही देखा गया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है आलिया के भाई जो मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं।

alia bhatt brother rahul bhatt not hanging out with family
mahesh bhatt with family - फोटो : file photo

महेश भट्ट ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। शादी के बाद लॉरेन ने अपना नाम किरण भट्ट रख लिया था। किरण के दो बच्चे हुए बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट। बाद में महेश भट्ट एक्ट्रेस सोनी राजदान के प्यार में पड़ गए। सोनी से उनके दो बेटियां हुईं- शाहीन और आलिया। आलिया सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt brother rahul bhatt not hanging out with family
rahul bhatt - फोटो : social media

राहुल भट्ट एक फिटनेस ट्रेनर हैं। साल 2010 में राहुल बिग बॉस सीजन 4 में दिख चुके हैं। राहुल कई बार विवादों में घिर चुके हैं। उनका नाम आतंकी डेविड हेडली के साथ भी जुड़ा था। जिसके बाद पूरे परिवार ने राहुल से दूरी बना ली थी। कहा तो ये भी जाता है कि साल 2002 में पूजा भट्ट एक्टर रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थीं। उसी दौरान एक दिन राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी से जमकर मारपीट की थी।

विज्ञापन
alia bhatt brother rahul bhatt not hanging out with family
rahul bhatt - फोटो : social media

राहुल भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि 'हम दोनों के रिश्ते के बीच 'इगो' की समस्या आ जाती है। मैं अपने रास्ते पर चलता हूं जबकि वो एक सफल व्यक्ति हैं। बातचीत नहीं होने की वजह से भी गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। मेरेे पिता भगवान में यकीन नहीं करते जबकि मैं करता हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मेरे रास्ते अलग हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed