आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है, जिन्होंने काफी कम वक्त में ही अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आलिया ने एक नहीं कई दफा अपनी फिल्मों से साबित किया है कि वो एक स्टार किड से बढ़कर एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। आलिया न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। ऐसे में जब इंस्टाग्राम पर आलिया के 50 मिलियन (पांच करोड़) फॉलोअर्स पूरे हुए तो उन्होंने न सिर्फ सभी का शुक्रिया किया बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा।
इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, कहा- 'कोई ट्रोल या पोल आपको नहीं बदल सकता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज खूब साझा करती हैं। वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अब आलिया के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जिसके लिए आलिया ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में सभी को धन्यवाद देते हुए बताया कि वो सभी से बेहद प्यार करती हैं।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज प्रशंसा का दिन है। थैंक्यू मेरे परिवार...आज आप लोगों ने मुझे 50 मिलियन प्यार दिया है। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। आज इस मौके पर मैं आपसे कुछ शेयर करने वाली हूं जो मैंने पिछले कुछ महीनों में सीखा है। सोशल मीडिया हमें कनेक्ट करता है। यह हमें एंटरटेन भी करता है लेकिन यह हम नहीं। जब मेरे 5, 15 या 50 हजार फॉलोअर्स थे तब भी मैं उतनी ही खुश थी और आप सभी की आभारी थी जितनी मैं आज हूं।'
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
कैप्शन में आलिया आगे लिखती हैं, 'मैं वास्तव में विश्वास करती हूं कि हमारा जीवन उन रिश्तों से बना है जो हम लोगों के साथ बनाते हैं। किसी को भी एक बटन दबाकर ये महसूस कराने का अधिकार नहीं है कि वह किसी से कम या ज्यादा है। मैं चाहूंगी कि आप सभी खुद की, अपने दिमाग, अपनी बॉडी, अपने दिल और अपनी आत्मा की सराहना करें, क्योंकि कोई पसंद या नापसंद, कोई फॉलो या अनफॉलो, कोई ट्रोल या पोल आपको नहीं बदल सकता है। आप जो खुद हैं उससे आपको कोई दूर कोई नहीं कर सकता है।'
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। शुरुआत में आलिया को स्टार किड होने के चलते काफी ट्रोल किया लेकिन जल्दी ही आलिया ने अपने दमदार अभिनय से सभी की बोलती बंद कर दी। बता दें कि आलिया जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।
पढ़ें: कंगना रणौत ने कसा संजय राउत पर तंज, टूटे हुए घर की तस्वीरें साझा कर दी दशहरा की शुभकामनाएं