{"_id":"587869a74f1c1b8327ba935f","slug":"alia-bhatt-deny-to-work-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया को बेटी बनाना चाहते थे संजय, आलिया ने कर दिया इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया को बेटी बनाना चाहते थे संजय, आलिया ने कर दिया इनकार
Fri, 13 Jan 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों आलिया भट्ट के पास फिल्मों के कई ऑफर आ रहे हैं। वो अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में देखना चाहता है। लेकिन जब आलिया भट्ट को संजय दत्त के साथ फिल्म करने का ऑफर मिला तो आलिया ने उनके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया।
जेल से छूटे संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट ने काम करने से किया मना
2 of 5
संजय दत्त
संजय दत्त को जेल से छूटे 6 महीने हो चुके हैं। वो फिर से फिल्मों में अपनी वापसी की तैयारी कर रहे हैं। संजय दत्त की नई फिल्म ‘भूमि’ ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को चुना और उन्हें फिल्म ऑफर की।
जेल से छूटे संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट ने काम करने से किया मना
3 of 5
संजय दत्त
मिडे डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने बिना किसी वजह के संजय दत्त के साथ काम करने से मना कर दिया। संजय दत्त ने पहले आलिया के मेंटर करण जौहर को अप्रोच किया था कि कैसे भी करके वो आलिया को इस रोल के लिए मना लें। इतना ही नहीं संजय ने करण जौहर को यह कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से छूटे संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट ने काम करने से किया मना
4 of 5
संजय दत्त
ओमंग चाहते थे कि आलिया एक बार आकर उनकी स्क्रिप्ट को पढ़ लें लेकिन वो भी बात नहीं बन पाई। साथ ही आलिया को मनाने के लिए उन्होंने महेश भट्ट का भी सहारा लिया था लेकिन उनकी भी बात आलिया ने नहीं मानी। फिल्म में आलिया को संजय दत्त की बेटी का रोल निभाना था।
विज्ञापन
जेल से छूटे संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट ने काम करने से किया मना
5 of 5
संजय दत्त
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 19 जनवरी से शुरू होने वाली है। फिल्म एक रिवेंज ड्रामा है जो बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाएगी। बता दें कि आलिया भट्ट के मना करने के बाद अजय देवगन की ‘शिवाय’ एक्ट्रेस सायेशा सहगल का नाम संजय दत्त की बेटी के लिए कन्फर्म हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।