{"_id":"5b1cbd354f1c1b13358b5d4b","slug":"alia-bhatt-dinner-date-with-neetu-kapoor-riddhima-and-ranbir-kapoor-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीतू कपूर को पसंद आ गई हैं आलिया भट्ट, ये तस्वीरें हैं पक्का सबूत, आपने देखी क्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू कपूर को पसंद आ गई हैं आलिया भट्ट, ये तस्वीरें हैं पक्का सबूत, आपने देखी क्या
Sun, 10 Jun 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर और आलिया की बढ़ती नजदीकियां बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। कभी यह दोनों स्टूडियो से बाहर निकलते हुए एक साथ स्पॉट किए जाते हैं तो कभी अपने रिश्ते को लेकर बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं हाल ही में आलिया और रणबीर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने इन अफवाहों को एकदम सही साबित कर दिया है।
2 of 5
Alia Bhatt
नीतू कपूर रणबीर को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। कुछ दिन पहले आलिया की तस्वीर पर नीतू ने प्यारा सा कमेंट कर दिया था जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतू को आलिया बेहद पसंद है। इस बीच रणबीर के परिवार के साथ आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें रेस्टोरेंट के बाहर की हैं।
3 of 5
Ranbir Alia
इन तस्वीरों में आलिया रणबीर के परिवार के साथ घुलीमिली नजर आ रही हैं। आलिया ने नीतू कपूर की नातिन समायरा का हाथ पकड़ा हुआ है तो वहीं बाकी लोग उनके पीछे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आलिया और समायरा ने न केवल एक ही रंग के कपड़े पहने है बल्कि उनकी बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir and Alia
तस्वीरों में आलिया के पीछे नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर की है जहां पर यह सब बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के साथ डिनर डेट से एक दिन पहले रणबीर और आलिया एक साथ लंच करने भी गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Alia bhatt
रणबीर-आलिया के बीच अफेयर की खबरों ने 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान जोर पकड़ा। इसके बाद सोनम कपूर और आनंद के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचने से इन अफवाहों को और जोर मिला। हाल ही में जीक्यू इंडिया से बात करने के दौरान रणबीर से पूछा गया कि क्या सच में आप आलिया को डेट कर रहे हैं? इस पर रणबीर कपूर ने कहा, ‘हां, ये सबकुछ अभी नया है । अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।