फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leela Bhansali: आलिया भट्ट के 'ढोलिड़ा' से लेकर दीपिका पादुकोण के 'घूमर' तक, संजय लीला भंसाली ने इन फिल्मों में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

Sat, 12 Feb 2022 08:02 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt garba  to Deepika Padukone ghoomar Sanjay Leela Bhansali brings Indian culture to films
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट - फोटो : screen shot

संजय लीला भंसाली की फिल्में न केवल अपनी कहानियों के लिए जानी जाती हैं बल्कि उनकी फिल्मों का हर एक किरदार लोगों के जेहन में अलग छाप छोड़ता है। जो सालों तक याद रहता है। इसी के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्में कला का शानदार प्रदर्शन करने वाले  भव्य सेट और शानदार वेशभूषा के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों के सेट में भारतीय राजसी ठाट बाट दिखता है। भंसाली की कई ऐसी फिल्में हैं जिनके गानों में भारतीय पारंपरिक नृत्य की झलक दिखती है और इन सभी गानों ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा है। चाहें वो आलिया भट्ट का 'ढोलिड़ा', दीपिका का घूमर हो या फिर माधुरी और ऐश्वर्या का डोला रे।

Alia Bhatt garba  to Deepika Padukone ghoomar Sanjay Leela Bhansali brings Indian culture to films
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies

गंगूबाई काठियाबाड़ी 'ढोलीडा'
आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी का ये पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें वह जबरदस्त गरबा डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने का डांस गुजरात की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है।

Alia Bhatt garba  to Deepika Padukone ghoomar Sanjay Leela Bhansali brings Indian culture to films
दीपिका पादुकोण फिल्म पद्मावत - फोटो : social media

दीपिका-घूमर फिल्म पद्मावत-
फिल्म पद्मावत के गाने घूमर में भी संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर दिखाया कि राजस्थान कितना सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। इस फिल्म का शानदार सेट और दीपिका पादुकोण की वेशभूषा देखने लायक थी। इन सभी चीजों पर बहुत ही बारीकी से काम किया गया था। घूमर गाने में दीपिका ने जो लहंगा पहना था, उसका वजन 30 किलो था। जिसे दीपिका ने सोने से ढले हुए भारी आभूषण के साथ पहना था और इस गाने में दीपिका ने घूमर में 66 चक्कर लगाए थे। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt garba  to Deepika Padukone ghoomar Sanjay Leela Bhansali brings Indian culture to films
संजय लीला भंसाली- रामलीला फिल्म - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण-नगाड़े संग ढोल बाजे
नगाड़ा संग ढोल बाजे गाने में भी संजय लीला भंसाली ने पारंपरिक ट्रैक को चुना है और दीपिका पादुकोण भी इस पर पूरी तरह से खरी उतरी हैं। उन्होंने अपने शानदार डांस से इस गाने में जान डाल दी और इस गाने का डांस लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हुआ।

विज्ञापन
Alia Bhatt garba  to Deepika Padukone ghoomar Sanjay Leela Bhansali brings Indian culture to films
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : social media
दीपिका और प्रियंका चोपड़ा-पिंगा, फिल्म बाजीराव

फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा द पोरी में भी संजय लीला भंसाली का पारंपरिक संगीत के लिए उनका प्यार दिखाई दिया। बाजीराव मस्तानी के इस गाने में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक साथ दिखाई दी थीं। ठेठ महाराष्ट्रीयन साड़ी, नथ, पारंपरिक हरे कांच की चूड़ियां, अर्धचंद्राकार बिंदी। इस गाने में महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed