बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।
Alia-Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि आलिया भट्ट बेटी को जन्म देने के चार दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और गुरुवार सुबह 9:15 बजे अपनी बेटी के साथ घर लौट आई हैं। सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को पपराजी से छुपाते नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतू कपूर अपनी लाडली और आलिया भट्ट का स्वागत करने रणबीर के घर पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें: साजिद खान पर फिर भड़कीं मॉडल नम्रता सिंह शर्मा, लगाया एक और गंभीर आरोप
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
यूं तो सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बेटी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन, इन तस्वीरों में दिख रही बच्ची आलिया भट्ट की लाडली नहीं है। मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उनके द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।'
यह भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत पर होगी सुनवाई
सूत्रों की माने तो पहली बार बेटी को गोद में लेने रणबीर कपूर रो पड़े। अभिनेता को भावुक होता देख हॉस्पिटल में मौजूद हर एक शख्स इमोशनल हो गया है। आलिया भट्ट की आंखों से भी आंसू बहने लगे।
यह भी पढ़ें: तलाक के वर्षों बाद मलाइका अरोड़ा के साथ कैसा है अरबाज खान का रिश्ता? एक्टर ने किया खुलासा