सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म की बहस में कूदीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, हंसल मेहता के ट्वीट पर यूं दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 25 Jun 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Mother Soni Razdan Joins The Nepotism Debate and reply to hansal mehta
सोनी राजदान और हंसल मेहता - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ये आरोप लगा रहे हैं कि अभिनेता बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हुए थे और उनके हाथ से कई फिल्में छीनकर स्टार किड्स को दे दी गई थीं। इस बीच लगातार कई बड़े स्टार्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई स्टार्स ने अपने ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया है और कई ने अपने कमेंट सेक्टशन को हटा दिया है। इसी बहस में अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान कूद पड़ी हैं और उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के उन सवालों को जवाब दिया जो उन्होंने पिछले दिनों नेपोटिज्म को लेकर पूछे थे।

Trending Videos
Alia Bhatt Mother Soni Razdan Joins The Nepotism Debate and reply to hansal mehta
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media

सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'किसी चर्चित शख्सियत का बेटा या बेटी होने पर लोगों को आपसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा होती हैं। यह भी है कि आज जो नेपोटिज्म के बारे में बोल रहे हैं उनके खुद के भी एक दिन बच्चे होंगे और अगर वे इंडस्ट्री में शामिल होना चाहते हैं तो क्या वे उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Mother Soni Razdan Joins The Nepotism Debate and reply to hansal mehta
हंसल मेहता

दरअसल हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'नेपोटिज्म की इस बहस को और ज्यादा व्यापक होना चाहिए। इस के लिए भी मेरिट सबसे ज्यादा देखी जाती है। मेरी वजह से मेरे बेटे को दरवाजे के भीतर कदम रखने दिया गया और क्यों नहीं,  क्योंकि वह मेरे अच्छे काम का एक अभिन्न अंग रहा है। मेरे जैसे ही मूल्यों को साझा करता है। वह प्रतिभाशाली, अनुशासित, मेहनती और सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरा बेटा है।'
 

Alia Bhatt Mother Soni Razdan Joins The Nepotism Debate and reply to hansal mehta
हंसल मेहता

हंसल मेहता ने सोनी राजदान की बात का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'कुछ लोगों को निशाना बनाते हुए बहस को छोटा कर दिया गया है। नेपोटिज्म खत्म होने से पहले हमें पाखंड और निहित स्वार्थ प्रचार को कम करने की दिशा में काम करना चाहिए। बुली करना बंद होना चाहिए।'
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Mother Soni Razdan Joins The Nepotism Debate and reply to hansal mehta
हंसल मेहता

मेहता ने एक और ट्वीट में कहा, 'वह फिल्में इसलिए नहीं बनाएगा क्योंकि मैं उन्हें प्रोड्यूस करूंगा। मैं शायद न करूं लेकिन क्योंकि वह उन्हें बनाने का हकदार है। अगर वह सर्वाइव कर पाता है तो उसका करियर होगा। यह उस पर निर्भर करता है, न कि उसके पिता पर। मेरी परछाई उसके लिए सबसे बड़ा फायदा भी है और नुकसान भी।'

दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम पर किया पलटवार, बोलीं- रामलीला में 5 रुपये लेकर गाना गाते थे
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed