फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir: आलिया ने एक बार फिर किया रणबीर कपूर से अपने इश्क का इजहार, बोलीं- प्यार किया तो...

Sat, 26 Feb 2022 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 26 Feb 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Alia bhatt once again speaks on her relationship with Ranbir kapoor
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : social media

अभिनेत्री आलिया भट्ट को आज कौन नहीं जानता। उन्हें इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में गिना जाता है, जो अपने रोल को निभाते ही नहीं बल्कि उसे घोल कर पी जाते हैं। वह अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहती हैं। वह कपूर खानदान के बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में हैं और आए दिन अपने प्यार के बारे में खुलकर बात करती रहती हैं। इस बार भी आलिया ने अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में बात की है।

Alia bhatt once again speaks on her relationship with Ranbir kapoor
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : social media

प्यार किया तो डरना क्या
वैसे तो अक्सर आलिया अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में बातें करती रहती हैं, लेकिन हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस रिश्ते में कितनी खुश हैं। अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहती हैं, "मैं इस समय अपने जीवन में बहुत ही अच्छे, खुशनुमा और सेफ प्लेस पर हूं। मैं जिस रिश्ते में हूं, मैं वहां अपने पार्टनर के साथ काफी सुरक्षित महसूस करती हूं। यही बात है, अब है तो है... प्यार किया तो डरना क्या।"

Alia bhatt once again speaks on her relationship with Ranbir kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शादी को लेकर किया था ये खुलासा 
बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर और उनकी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि वह रणबीर से अपने दिमाग में पहले ही शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था,"मेरे दिमाग में मैंने रणबीर से पहले ही शादी कर ली है। वास्तव में, मैं लंबे समय से रणबीर से शादी कर चुकी हूं। सब कुछ होने की वजह होती है, जब भी हम शादी करेंगे यह बहुत ही अच्छे तरीके से चलेगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt once again speaks on her relationship with Ranbir kapoor
रणबीर आलिया - फोटो : social media

ऐसे परवान चढ़ा इनका इश्क
बता दें आलिया यह बात पहले ही मान चुकी हैं कि उन्हें रणबीर काफी पहले से ही पसंद थे। उनका कहना था कि जब उन्होंने रणबीर को पहली बार बिग स्क्रीन पर देखा तभी रणबीर को वह अपना दिल हार गई थीं, लेकिन उनके प्यार को नाम साल 2017 में मिला। दोनों की मुलाकात ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई।

विज्ञापन
Alia bhatt once again speaks on her relationship with Ranbir kapoor
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गंगूबाई बनकर मचा रही धमाल 
इस समय आलिया अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया मुंबई की लेडी डॉन कही जाने वाली 'गंगुबाई' का रोल प्ले कर रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed