{"_id":"5b1ea9904f1c1b254d8b5d41","slug":"alia-bhatt-play-a-different-character-in-khamoshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भंसाली की 'खामोशी' जैसी होगी आलिया भट्ट की कॉमेडी, वजह है हैरान करने वाली ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भंसाली की 'खामोशी' जैसी होगी आलिया भट्ट की कॉमेडी, वजह है हैरान करने वाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि आलिया भट्ट अब निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की कॉमेडी फिल्म करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी। सूत्र खबर लाए हैं कि आलिया की यह फिल्म संजय लीला भंसाली की 'खामोशी: द म्यूजिकल' की तर्ज पर होगी। फर्क यह होगा कि भंसाली की फिल्म सीरियस थी और अश्विनी की फिल्म कॉमेडी होगी।
alia bhatt
सूत्र कह रहे हैं कि यह फिल्म 2014 में आई फ्रेंच फिल्म 'ला फैमिली ब्लेयर' का आधिकारिक रीमेक होगी। यह एक कॉमेडी नाटक पर आधारित ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें 16 साल की एक लड़की के माता-पिता मूक-बधिर हैं।
आलिया भट्ट
लड़की का भाई भी है। एक दिन इन लोगों को पता लगता है कि लड़की की आवाज बहुत मीठी है और वह सुरीले गाने गा सकती है। लड़की अब गाने में अपना करियर बनाना चाहती है परंतु घरवाले इसके विरुद्ध हैं। वे चाहते हैं कि लड़की गाने में पड़ने के बजाय फैमिली बिजनेस संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
khamoshi
लड़की न तो परिवार को छोड़ सकती है और न गायन से उसका प्यार कम होता है। गौरतलब है कि भंसाली की 'खामोशी: द म्यूजिकल (1996)' की भी यही कहानी थी। देखना होगा कि अश्विनी इसमें क्या-क्या परिवर्तन करती हैं।
विज्ञापन
ashwini iyer
फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर अश्विनी की फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा में भारतीय समाज और संस्कृति के हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।