सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Film Wrap: आलिया-रणबीर की तस्वीरें वायरल और पवन कल्याण के फैंस ने की ये हरकत, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 29 Sep 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor picture got viral and pawan kalyan fans tried to attack posani krishna read top 10 entertainment news
आलिया भट्ट, पवन कल्याण, पोसानी कृष्णा - फोटो : Social Media

28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जन्मदिन था। इस मौके पर रणबीर और आलिया ने जोधपुर में एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर के बर्थडे पर उनकी तस्वीर शेयर करके पहली बार खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। आलिया ने रणवीर को अपनी जिंदगी बताया। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’  की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनका रिश्ता इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के साथ बना। रणबीर कपूर के पिता के बीते साल अप्रैल में निधन के साल भर पूरे होने के बाद से ही दोनों की शादी की अटकलें लगती रही हैं। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गजों की मानें तो दोनों की शादी दिसंबर महीने में होने जा रही है। सामने आई तस्वीरों में आलिया और रणबीर कैंप में खास पल बिताते हुए दिख रहे हैं। दोनों की ये अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रणबीर और आलिया की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में रणबीर लेटे हुए हैं और आलिया उनकी बातें सुनती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह शायद उनको कॉफी मग पकड़ा रही हैं। 

 
वायरल: आलिया की जिंदगी बन चुके हैं रणबीर, दोनों ने कैंप में बिताए खास पल, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें



 
Trending Videos
alia bhatt ranbir kapoor picture got viral and pawan kalyan fans tried to attack posani krishna read top 10 entertainment news
पवन कल्याण, पोसानी कृष्णा मुरली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारों के लेकर फैंस में एक अलग किस्म का क्रेज देखने को मिलता है साथ ही अगर फैंस उन्हें अपने नेता के रूप में पसंद करते हों तो उनके खिलाफ कुछ भी सुनना फैंस के लिए बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के फैंस ने मंगलवार को अभिनेता और निर्माता पोसानी कृष्णा मुरली पर हमला करने की कोशिश की। पोसानी हैदराबाद प्रेस क्लब में एक नए कॉन्फ्रेंस में संबोधन दे रहे थे जब पवन कल्याण के फैंस वहां पहुंच गए। विरोध करने वालों में पवन की जन सेना पार्टी के लोग भी थे। उन्होंने पोसानी के खिलाफ नारे लगाए और हॉल के अंदर जाने की कोशिश की जहां पोसानी मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।बता दें कि पोसानी ने हाल ही में पवन कल्याण पर उस बात को लेकर निशाना साधा था जब अभिनेता ने अपने एक बयान में आंध्र प्रदेश के मंत्रियों पर जुबानी हमला करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। साथ ही पोसानी ने पंजाब से संबंध रखने वाली उस अभिनेत्री का भी जिक्र किया जिसने इंडस्ट्री के एक दिग्गज पर उसे गर्भवती बनाने और धोखा देने के आरोप लगाया था।
 

विवाद: पवन कल्याण के फैंस ने की पोसानी कृष्णा मुरली पर हमले की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor picture got viral and pawan kalyan fans tried to attack posani krishna read top 10 entertainment news
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में फिल्म 'थलाइवी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने  तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का किरदार निभाया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज टल गई और अब इसे 10 सितंबर को रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी तो लोगों को अच्छी लगी ही साथ ही कंगना के अभिनय की भी जबरदस्त तारीफ हुई। थिएटर के साथ साथ ओटीटी पर भी प्रसारित हो रही अपनी फिल्म को लेकर कंगना ने सबका धन्यवाद जताया। साथ ही बॉलीवुड को उनकी फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया ना देने पर लताड़ भी लगाई।सबसे पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत कम ही फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें इतना प्यार और सम्मान मिलता है..थलाइवी एक ऐसी ही फिल्म है। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के जरिए लोग थलाइवी जे जयललिता को और ज्यादा जान पा रहे हैं। मैं अपनी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने फिल्म जगत को इतनी शानदार फिल्म दी'।

 
नाराजगी: 'थलाइवी' की तारीफ ना करने पर फिल्म इंडस्ट्री पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- बॉलीवुड माफिया एक बार...
alia bhatt ranbir kapoor picture got viral and pawan kalyan fans tried to attack posani krishna read top 10 entertainment news
अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए एक बार फिर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहे हैं। कपिल अपने शो में आने वाले मेहमानों संग मस्ती तो करते हैं साथ ही शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी वो ऐसी ऐसी बातें बोल जाते हैं जिससे दर्शकों को जबरदस्त हंसी आती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि शो में अर्चना से पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठते थे लेकिन उनके जाने के बाद अर्चना को ये काम दिया गया था। इसे लेकर कपिल अक्सर अर्चना को कहते हैं कि वो डरती रहती हैं कि सिद्धू कहीं लौट ना आएं। गौरतलब है कि रविवार के एपिसोड में अर्चना ने खुलासा किया था कि जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तो लोगों ने उनके घर ढेरों फूल भेजे थे। दिलचस्प बात ये है कि अर्चना ने रविवार को ये किस्सा साझा किया और मंगलवार को सिद्धू के इस्तीफे की खबर सामने आ गई।
 

द कपिल शर्मा शो: सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर लोगों ने अर्चना पूरन सिंह को भेजे थे फूल, वजह है मजेदार


 
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor picture got viral and pawan kalyan fans tried to attack posani krishna read top 10 entertainment news
मोनालिसा - फोटो : Instagram

बी ग्रेड फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ आज मोनालिसा टेलीविजन की भी बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। मोनालिसा ने आज भले ही सफलता हासिल कर ली हो, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनका फिल्मों का सफर इतना आसान नहीं था। मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी कुछ चीजों का सामना करना पड़ा। मोनालिसा ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान ये खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का ऑफर मिला था। अभिनेत्री ने ये बताया कि ये ऑफर उन्हें तब दिया गया था जब वह कोलकाता से मुंबई आई थीं और फिल्मों में एक ब्रेक पाने की तलाश कार रही थीं। इस दौरान मोनालिसा को कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए थे। मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति में खुद को बहुत ही अच्छे से संभाला। अभिनेत्री ने इस तरह के किसी भी प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और वो बड़ी हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रही। 
 

खुलासा: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- लड़की तो छोड़ो लड़कों के साथ भी....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed