{"_id":"5cda3046bdec2207334c3660","slug":"alia-bhatt-reaction-on-deepika-padukone-photo-with-neetu-kapoor-and-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीतू कपूर ने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका को दिया ये खास तोहफा, आलिया ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू कपूर ने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका को दिया ये खास तोहफा, आलिया ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट
Tue, 14 May 2019 11:14 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 14 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण पिछले दिनों न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं । ऋषि करीब 9 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं । ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं लेकिन उन्हें भारत आने में दो महीने और लगेंगे । दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के पिता से मिलने पहुंचीं तो नीतू कपूर ने उनका स्वागत किया ।
deepika padukone
नीतू कपूर ने दीपिका के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं । तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'दीपिका के साथ एक शानदार शाम' । इन तस्वीरों पर अब आलिया भट्ट का भी रिएक्शन आ गया है । आलिया खुद भी अपने ब्वॉयफ्रेंड यानी रणबीर कपूर के पिता से मिलने न्यूयॉर्क जाती रहती हैं ।
deepika padukone
उन्होंने नीतू कपूर के पोस्ट को लाइक किया है । इसके अलावा ऋषि कपूर से मिलने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी एक तस्वीर शेयर की । ये तस्वीर एक ब्रेसलेट की है जो उन्हें रणबीर की बहन रिदि्धमा कपूर ने गिफ्ट किया है। रिदि्धमा कपूर एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो जब रणबीर, दीपिका को डेट करते थे तब अफवाह उड़ी थी कि नीतू कपूर दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं । अब इन तस्वीरों से साफ जाहिर कि वाकई में वो सिर्फ अफवाह ही थीं। दीपिका और कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद अब रणबीर, आलिया को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
katrina kaif ranbir kapoor
खास बात ये है कि इन तीनों हीरोइनों में कोई आपसी गिला-शिकवा नहीं है । तीनाें ही अच्छी दोस्त हैं । यहां तक कि रणबीर भी अपनी दोनों एक्स यानी दीपिका और रणबीर से हंसी-खुशी मिलते हैं । बता दें आलिया और रणबीर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं । वहीं दीपिका भी अपनी फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।