फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने रणबीर से अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अब किया खुलासा

Fri, 16 Mar 2018 05:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt reacts to dating rumours with ranbir kapoor
ALIA BHATT

आलिया भट्ट इन दिनों बुल्गारिया में हैं जहां वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग होने के बाद ऐसी खबरें थी कि रणबीर कपूर को आलिया डेट कर रही हैं। इन खबरों को आलिया के करीबी ड्रेस डिजायइर मनीष मल्होत्रा ने और हवा दी और कहा कि दोनों के अफेयर की संभावना हो सकती है। 

alia bhatt reacts to dating rumours with ranbir kapoor
ALIA BHATT

एक इवेंट में शामिल होने के बाद रिपोर्ट्स तो यह भी थी कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि केविन मित्तल के साथ रिलेशन में हैं और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। 2017 में इन दोनों की मुलाकात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हुई। केविन मित्तल हाइक मैसेंजर के फाउंडर और भारतीय एयरटेल कंपनी के चेयरमेन सुनील मित्तल के बेटे हैं। ऐसी रिपोर्ट्स आने के बाद अब आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है।

alia bhatt reacts to dating rumours with ranbir kapoor
Alia Bhatt

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटव्यू में आलिया ने कहा, 'जब मैं अपने अफेयर की खबरें सुनती हूं तो मैं खुद भी कन्फ्यूज हो जाती हूं। कई बार तो मुझे खुद भी पता नहीं होता कि मेरा अफेयर किससे चल रहा है। ऐसी अफवाहों के बीच मेरा मानना है कि चुप रहना ही बेहतर है। मुझे अपनी निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt reacts to dating rumours with ranbir kapoor
Alia Bhatt

बता दें कि, आलिया भट्ट 24 साल की हो गई हैं। 15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया की पहली फिल्म बेशक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी, लेकिन उससे पहले ही वह फिल्म 'संघर्ष' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकीं थीं। इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed