सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की इस फिल्म के ट्रेलर को देख चुके हैं 4.5 करोड़ लोग, अब गिर सकती है गाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
rajinikanth starrer kaala may face delay in release date
kaala

रजनीकांत के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'काला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने लोगों को दीवाना कर दिया है। इस टीजर में उनके अंदाज और दमदार डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया। टीजर के रिलीज होते ही इसे करोड़ों लोगों ने देख लिया लेकिन ऐसा लग रहा है रजनीकांत के फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। 

rajinikanth starrer kaala may face delay in release date
Kaala Karikalan
दरअसल, पिछले दो हफ्ते से दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच पैसों को लेकर विवाद जारी है। कुछ दिनों पहले ही प्रोड्यूसर्स ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हड़ताल का आह्वान किया। तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने पैसों के विवाद को सुलझाने पर जोर दिया है। यही नहीं तमिलनाडु में 16 मार्च को बंद बुलाया है। उनका कहना है कि सरकार ने उनसे वादा किया कि वह इस विवाद को सुलझाएंगे। स्थानीय सिनेमाघरों ने 5 मांगों की लिस्ट सौंपी है जिसमें राज्य सरकार जो टैक्स वसूलती है वह भी शामिल है।
rajinikanth starrer kaala may face delay in release date
kaala

फिल्म प्रोड्यूसर्स का कहना है कि, अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो 16 मार्च से किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होगी और ना ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा। इस दौरान कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होगी। 16 मार्च से तमिल फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। ऐसे में अगर एक दिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री का काम ठप होता है तो करीब 10 से 15 करोड़ का नुकसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth starrer kaala may face delay in release date
Kaala Karikalan

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इस तरह बंद बुलाने से रजनीकांत की फिल्म 'काला' के रिलीज डेट पर फर्क पड़ सकता है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का कुछ काम बाकी है। माना जा रहा है ऐसी स्थिति में 'काला' की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
rajinikanth starrer kaala may face delay in release date
rajinikanth

बता दें कि, 'काला' 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर नजर आएंगे। यह फिल्म मूलत: तमिल भाषा में है। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है जबकि धनुष इसके निर्माता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed