{"_id":"5aaa01e44f1c1bb8758b57ed","slug":"birthday-special-honey-singh-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टियों की शान हनी सिंह कैसे बने 'यो यो', 18 महीने तक लापता रहने से ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पार्टियों की शान हनी सिंह कैसे बने 'यो यो', 18 महीने तक लापता रहने से ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर रैपर हनी सिंह अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हनी सिंह का जन्म हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है लेकिन जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगे तो उन्होंने अपना नाम यो यो हनी सिंह रख लिया। हनी सिंह ने बॉलीवुड में अपने रैप से खूब धूम मचाया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी जिसके बाद वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए।
2 of 5
इसके बाद हनी सिंह ने कई एलबम में काम किया और उनके सभी गाने सुपरहिट हुए। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के बीच पॉपुलर हो गए। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका', 'ब्लू आइज' जैसे लोकप्रिय गाने दिए हैं, लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। इसी बीच उनके मानसिक बीमारी से जूझने की खबरें आई। हालांकि हनी सिंह ने मानसिक बीमारी की खबरों से इनकार किया था और बताया कि, 'मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा था जिसकी वजह से लिखना और गाना छोड़ दिया था। मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी।' बता दें कि, यह एक तरह की दिमागी बीमारी है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है। इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है।
3 of 5
हनी सिंह
- फोटो : self
कहा तो यह भी गया था कि हनी सिंह को ड्रग्स और नशे की आदत हो गई थी और उसे छुड़ाने के लिए वह रिहैब सेंटर में अपना इलाज करवा रहे थे। इतना ही नहीं हनी सिंह की एक तस्वीर भी साल 2014 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह अस्पताल के बेड पर जख्मी लेटे नजर आए। इस तस्वीर के साथ यह मैसेज फैलाया गया कि हनी सिंह की मौत हो गई है लेकिन इसके बाद हनी सिंह ने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी कि यह सब बातें महज अफवाह हैं। यह तस्वीर उनके एक गाने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
honey singh
चर्चा तो यह भी थी कि एक ट्रिप के दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इसके बाद हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने यह साफ किया कि यह सब केवल अफवाह है। जवाब देते हुए शालिनी ने कहा कि, शाहरुख क्यों इन्हें थप्पड़ मारेंगे? यह बात सब जानते हैं कि हनी शाहरुख की कितनी इज्जत करते हैं और शाहरुख भी हनी को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि बल्कि शाहरुख ने हमारी मदद की और हमारा साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
honey singh
पिछले काफी दिनों से हनी सिंह गायब थे लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से वापसी की है। हनी सिंह ने 'दिल चोरी साड्डा हो गया' गाने से एक बार फिर वापसी की है। हनी सिंह के इस गाने को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। हनी सिंह जल्द ही अपने फैंस के लिए नया गाना लाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।