{"_id":"620910ced30e570b474c1420","slug":"alia-bhatt-shared-her-beautiful-pictures-wearing-a-printed-saree-fans-said-kya-khub-lagti-ho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: प्रिंटेट फ्लोरल साड़ी पहन आलिया भट्ट ने दिखाईं ऐसी अदाएं कि फैंस बोले-'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Instagram: प्रिंटेट फ्लोरल साड़ी पहन आलिया भट्ट ने दिखाईं ऐसी अदाएं कि फैंस बोले-'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ वह रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म के सॉन्ग ढोलिड़ा का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं और उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। ग्लैमर तस्वीरें शेयर करने वाली आलिया भट्ट इस समय अपने इंस्टा से ज्यादातर साड़ी में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी क्रम में अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर फिर से साड़ी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया का यह रूप और अदाएं उनके फैंस का दिल लूट रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आज आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वह उनके 'ढोलीडा' सॉन्ग के प्रमोशन के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में वह प्रिंटेड फ्लोरल साड़ी पहने नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने बंद गले का मैचिंग का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अपने कानों में झुमके और बालों में सफेद गुलाब लगाए अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल चुरा रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर सोनी राजदान ने लिखा, फ्लॉवर पावर। इसी तरह से एक प्रशंसक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, कितनी ऑसम है...तो वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो। इसके अलावा कई यूजर्स उन्हें गंगूबाई कहते नजर आए। एक ने कहा- आज से तुम्हारा असली नाम गंगूबाई है तो वहीं दूसरे ने लिखा- खूब सुंदर गंगूबाई। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी सनशाइन, सुपर, ब्यूटीफुल, नाइस जैसे कमेंट करते नजर आए।
4 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तो वहीं वह ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर संग नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।