फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में पिता शाहरुख खान का काला कोट पहनकर पहुंचे आर्यन खान! फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 13 Feb 2022 06:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Feb 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
IPL auction 2022 Aryan Khan arrives in mega auction wearing father Shahrukh Khan black coat Fans gave this reaction
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग्स केस में नाम आया था, जिस वजह से वह काफी दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस दौरान वह काफी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान ने खुद को कैमरे से दूर कर लिया था और अब एक बार फिर आर्यन खान सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू हुआ, जिसमें शाहरुख खान हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए।   


 
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में आर्यन खान के साथ उनकी बहन सुहाना खान और जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी नजर आईं। इस इवेंट में इन तीनों स्टार किड्स ने एक साथ बैठक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा, आर्यन के कपड़ों ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

IPL auction 2022 Aryan Khan arrives in mega auction wearing father Shahrukh Khan black coat Fans gave this reaction
आर्यन खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान ने आईपीएल के इस इवेंट में डोल्से और गब्बाना का ब्लैक कलर का ब्लेजर पहना हुआ था। आर्यन ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। आर्यन खान जैसा ब्लेजर पहने हुए नजर आए हैं, वैसा शाहरुख खान भी पहने हुए स्पॉट हो चुके हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि आर्यन इस इवेंट में अपने पिता का ब्लेजर पहनकर पहुंचे थे।

IPL auction 2022 Aryan Khan arrives in mega auction wearing father Shahrukh Khan black coat Fans gave this reaction
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आर्यन खान और शाहरुख खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यन ने शाहरुख के वॉर्डरोब पर छापा मारा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अपने पिता के कपड़ों में आरामदायक होना।’ इसके अलावा, आर्यन और सुहाना की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। दोनों भाई-बहन को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL auction 2022 Aryan Khan arrives in mega auction wearing father Shahrukh Khan black coat Fans gave this reaction
आर्यन खान, जाह्नवी मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला ने भी आर्यन, सुहाना और अपनी बेटी जाह्ववी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर आईपीएल के मेगा ऑक्शन के मौके की है। इस तस्वीर के साथ जूही चावला ने लिखा, ‘KKR प्लेयर्स का स्वागत है, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, नीतीश राणा... और हमारे यंग ओनर्स की टोली आर्यन, सुहाना और जाह्नवी। धन्यवाद वेंकी और हमारी केकेआर स्टाफ... बहुत बहुत आभार और बहुत खुश।’  

विज्ञापन
IPL auction 2022 Aryan Khan arrives in mega auction wearing father Shahrukh Khan black coat Fans gave this reaction
आर्यन खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आर्यन खान और जाह्नवी मेहता पिछले साल नीलामी कार्यक्रम में शामिल हुए थे लेकिन सुहाना का ये पहली बार है। सुहाना पहली बार इस इवेंट में शामिल हो रही हैं। सुहाना हाल ही में न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस मुंबई आ गई हैं और तब से उन्हें अक्सर बाहर देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed