सब्सक्राइब करें

Cricketers Children: सचिन तेंदुलकर से लेकर कपिल देव तक, जानिए क्या करते हैं इन प्रसिद्ध क्रिकेटर्स के बच्चे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Feb 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
what do the famous indian cricketers Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Sidhu and more children do
क्रिकेटर्स के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने वर्ल्ड क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया है, वह शायद ही किसी अन्य मुल्क ने हासिल किया होगा। 1983 के वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2022 में 1000वां ओडीआई खेलने तक, भारत ने क्रिकेट के इतिहास में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत न सिर्फ क्रिकेट को लोकप्रिय बनाया है बल्कि, सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर तक और कपिल देव से लेकर बिशन सिंह बेदी तक कई दिग्गज खिलाड़ी भी दिए हैं। लेकिन अब इनकी दूसरी पीढ़ी सफलता की सीढ़ीयाें की तरफ बढ़ने लगी है। आई जानते हैं इन क्रिकेटर्स के बच्चे किस क्षेत्र में अपनी दास्तान लिख रहे हैं।

Trending Videos
what do the famous indian cricketers Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Sidhu and more children do
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं उनके बेटे रोहन गावस्कर ने केवल 11 वनडे मैच खेलकर, 9 फरवरी 2012 को क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। अगले साल से ही उन्होंने कमेंट्री शुरू कर दी और फिर इसी क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
what do the famous indian cricketers Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Sidhu and more children do
बिशन सिंह बेदी का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

बिशन सिंह बेदी
70 के दशक में नंबर 1 स्पिन गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी भारत के लिए 22 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी के 4 बच्चे हैं। इसमें से अंगद और गवसिंदर ने अभिनय में अपना करियर बनाया है। वहीं नेहा एक इन्फ्लुएंसर हैं।

what do the famous indian cricketers Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Sidhu and more children do
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल देव
भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव की बेटी अमिया देव अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं। 27 साल की अमिया ने अपने पिता की जिंदगी पर बनी फिल्म 83 में कबीर खान के साथ बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था।

विज्ञापन
what do the famous indian cricketers Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Sidhu and more children do
मोहिंदर अमरनाथ का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिंदर अमरनाथ
जिम्मी नाम से प्रसिद्ध मोहिंदर अमरनाथ ने भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अमरनाथ भारत के ऑलराउंडर रह चुके हैं और वर्तमान में क्रिकेट विश्लेषक हैं। इसकी एक बेटी सिमरन अमरनाथ है। सिमरन की शादी हो चुकी है और वह ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed