फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट की बहन को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, बोलीं- 'अब आवाज उठाऊंगी'

Tue, 14 Jul 2020 01:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt to take legal action against who are send hate messages and rape threats
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कुछ सितारे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। सुशांत के कई फैंस कुछ चुनिंदा स्टार्स को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। ऐसे में एक तरफ जहां सुशांत के फैंस इंसाफ मांग रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हदें भूलते हुए बाकी स्टार्स के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। 

Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt to take legal action against who are send hate messages and rape threats
शाहीन भट्ट ने साझा किए स्क्रीनशॉट्स - फोटो : Social Media

शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि किस तरह से लोग सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार के खिलाफ भद्दी- भद्दी बातें लिख रहे हैं। इस स्क्रीनशॉट में शाहीन ने कुछ मैसेज भी साझा किए हैं जो उन्हें भेजे गए हैं। इन्हें पोस्ट करते हुए शाहीन ने लिखा है, 'क्या यह आपको आश्चर्यचकित करता है? क्यों? यह मुझे आश्चर्यचकित नहीं करता है।'

Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt to take legal action against who are send hate messages and rape threats
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : Social Media

शाहीन भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मैं अब उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाऊंगी, जो ऑनलाइन दुष्कर्म की धमकी, उत्पीड़न और भद्दे मैसेज भेजते हैं। अगर कोई मुझे या मेरे परिवार को ऐसे मैसेज भेजेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा। सबसे पहले मैं कमेंट ब्लॉक करूंगी और उसके बाद इंस्टाग्राम से शिकायत करूंगी। मैं ऐसे लोगों के नाम भी समाज के सामने रखूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt to take legal action against who are send hate messages and rape threats
शाहीन भट्ट ने साझा किए स्क्रीनशॉट्स - फोटो : Social Media

शाहीन ने आगे लिखा है, 'जो लोग मुझे गंदे मैसेज भेजेंगे, मैं उनके नाम के साथ उस मैसेज को इंटरनेट पर पोस्ट करूंगी। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन भी लूंगी। अगर किसी को लगता है कि उसका पता नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि वो ये सब फेक अकाउंट से कर रहा है, तो बता दूं कि तुम्हारी आईपी ट्रैक की जा सकती है। अब तुम नहीं छुप पाओगे, किसी को प्रताड़ित करना जुर्म है।' 

विज्ञापन
Alia Bhatt sister Shaheen Bhatt to take legal action against who are send hate messages and rape threats
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : Social Media

इसके साथ ही शाहीन भट्ट ने कुछ आंकड़े शेयर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि भारत में हर 15 मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है। इसके साथ ही शाहीन इसे लेकर इंस्टाग्राम से भी शिकायत की है। याद दिला दें कि सुशांत के बाद कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा है, जिनमें कुछ स्टार किड्स के नाम सबसे आगे हैं।

कोरोना पॉजिटिव हुए पार्थ समथान तो विकास गुप्ता ने कसा तंज! फिर पेश की सफाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed