{"_id":"5c5d2116bdec22736a769609","slug":"alia-bhatt-speak-over-on-kangana-ranaut-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत से क्यों माफी मांगना चाहती हैं आलिया भट्ट, बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत से क्यों माफी मांगना चाहती हैं आलिया भट्ट, बताई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर इन दिनों मुद्दा गर्माया हुआ है। इस फिल्म के को-डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स तक कंगना पर अपनी मनमर्जी करने का आरोप लगा रहे हैं। वो सब कह रहे हैं कि आगे वह कंगना के साथ काम नहीं करेंगे। कंगना भी लगातार इस पर करारा जवाब दे रही हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका' बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रही। कंगना इस बात के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को जिम्मेदार मानती हैं। कंगना की इसी नाराजगी पर अब आलिया भट्ट रिएक्शन आया है।
2 of 5
kangana ranaut
बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत इन दिनों खुलकर फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साध रही हैं। कंगना का कहना है कि मणिकर्णिका लेकर इंडस्ट्री ने चुप्पी साध रखी है। कंगना का आरोप हैं कि सेलेब्स उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। बीते दिनों इसी को लेकर कंगना ने आलिया भट्ट और आमिर खान का नाम लेते हुए उनपर हमला किया था।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
बीते गुरुवार को मीडिया से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कंगना मुझे नापसंद करती हैं। मुझे ये भी नहीं लगता कि मैंने जानबूझकर उन्हें अपसेट किया होगा, अगर मैंने ऐसा किया है तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मांगूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
कंगना रनौत की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने हमेशा ये कहा है कि बतौर एक्टर और पर्सन मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. वो बेबाक हैं। ऐसा रास्ता चुन्ना बहुत हिम्मत का काम है। मैं किसी परेशानी के बारे में कुछ नहीं जानती थी। मैं शूटिंग में बिजी थी इसलिए मैं बस यही कह सकती हूं कि मैं किसी को नाराज नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
कंगना ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था, 'इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। अब बहुत हुआ ये सारी चीजें मैंने अब बंद कर दी क्योंकि मुझे कभी बदले में प्रशंसा नहीं मिली।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।