{"_id":"5d7e184d8ebc3e0173476b44","slug":"alia-bhatt-spotted-wearing-transparent-sandals-cost-is-50-thousand-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अर्जुन रेड्डी' के बाद 50 हजार की पारदर्शी चप्पलें पहने नजर आईं आलिया, दिखने में लगेंगी मामूली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अर्जुन रेड्डी' के बाद 50 हजार की पारदर्शी चप्पलें पहने नजर आईं आलिया, दिखने में लगेंगी मामूली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 15 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर फिल्मी सितारे अपनी ड्रेस और लुक्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन्हीं सितारों में से एक अभिनेत्री का नाम आलिया भट्ट (Alia Bhatt) है। आलिया हमेशा अपने लुक्स में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। आलिया इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ड्रेस को बड़ी अच्छी तरह से कैरी करती हैं। इस बीच आलिया की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें छाई हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आलिया की चप्पलें सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह इसकी कीमत है।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर आलिया की गुलाबी रंग की ड्रेस की तस्वीरें छाई हुई हैं। तस्वीरों में आलिया बेहद सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया की ड्रेस की तुलना में उनकी चप्पलें लोगों का ध्यान ज्यादा खींच रही हैं। तस्वीरों में आलिया ने पारदर्शी चप्पलें पहनी हुई हैं।
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की यह चप्पलें इटैलियन ब्रांड Neous की है। रिपोर्ट के मुताबिक इन सैंडल्स की कीमत 54,457 हजार है। इन चप्पलों का सोल और लाइनिंग 100 फीसदी लेदर का है। आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं।
आलिया से पहले हाल ही में 'अर्जुन रेड्डी' के अभिनेता विजय देवरकोंडा चप्पलों की कीमत की वजह से चर्चा में रहे थे। विजय देवरकोंडा एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे। इसी दौरान उन्होंने करण जौहर से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें जैसी ही सामने आई विजय की चप्पलों की कीमत की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
5 of 5
Vijay Deverakonda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विजय की यह चप्पल मशहूर ब्रांड 'गूची' की थी। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है। 'गूची' एक महंगा ब्रांड है। सामने आई तस्वीरों में विजय के साथ 'कबीर सिंह' अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी थीं। कियारा ने शॉर्ट जंपसूट पहना हुआ था। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का जैकेट पहना हुआ था। तस्वीरों में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।