फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Release: आलिया भट्ट की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन पर्दे पर आएगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

Mon, 15 Nov 2021 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Nov 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Gangubai Kathiawadi To Release On February 18, 2022
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) के लिए फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आलिया भट्ट की यह फिल्म अब 18 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर के बीच क्लैश होने के बाद फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। बता दें दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Alia Bhatt Starrer Gangubai Kathiawadi To Release On February 18, 2022
gangubai - फोटो : social media

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इस फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका है। टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई सारी शूटिंग पूरी कर ली है।  बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया।

Alia Bhatt Starrer Gangubai Kathiawadi To Release On February 18, 2022
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद का सामना कर चुकी है। बता दें कि मानहानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फिल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Gangubai Kathiawadi To Release On February 18, 2022
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed