फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: घरेलू महिला का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी से कपिल ने पूछा टमाटर का दाम, मिला ये जवाब

Mon, 15 Nov 2021 11:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Nov 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Kapil sharma asked rani mukherjee if she knows the price of tomato actress gave this reply
रानी मुखर्जी, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पुरानी बबली के किरदार में नजर आएंगी। पहली फिल्म बंटी और बबली में जहां रानी के साथ अभिषेक बच्चन थे तो वहीं इसमें सैफ बंटी के किरदार में हैं। दूसरी तरफ फिल्म में नए बंटी और बबली यानि शरवरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में जुटी है। इस सिलसिले में रानी और सैफ टीवी के मशूहर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे।



रानी ने दिया कपिल के सवाल का जवाब

इस दौरान कपिल ने रानी मुखर्जी और सैफ संग खूब मस्ती की। कपिल ने रानी से कई सवाल पूछे जिनमें से एक था कि क्या उन्हें टमाटर का भाव पता है। दरअसल फिल्म में रानी एक गृहणी के किरदार में नजर आ रही हैं ऐसे में कपिल ने उनसे पूछ लिया कि आप बताइए की टमाटर क्या भाव चल रहा है?

Kapil sharma asked rani mukherjee if she knows the price of tomato actress gave this reply
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर रानी ने जवाब दिया कि वो तो वहीं पता। इसके बाद कपिल ने कहा कि, 'इतनी बड़ी हीरोइन है टमाटर को कहां भाव देती होंगी'। इस पर दर्शकों के साथ साथ रानी मुखर्जी को भी जबरदस्त हंसी आ गई। रानी और कपिल की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Kapil sharma asked rani mukherjee if she knows the price of tomato actress gave this reply
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी दिग्गज अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराती हैं। इस पर रानी मुखर्जी ने बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने से थोड़ी डरी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma asked rani mukherjee if she knows the price of tomato actress gave this reply
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि रानी मुखर्जी ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन सेट पर सभी को सहज महसूस कराते हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि वह फिल्म गुलाम और कुछ कुछ होता है के दौरान आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक दृश्यों को फिल्माने को लेकर 'नर्वस' थी।

विज्ञापन
Kapil sharma asked rani mukherjee if she knows the price of tomato actress gave this reply
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी ने कहा कि, 'तब मैं खुद 16-17 साल की थी और मैंने आमिर एवं शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखा था। फिल्म कयामत से कयामत तक देखते ही आमिर के लिए दिल धड़कता था और शाहरुख की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देख कर ...युवा क्रश हो गया था। रानी ने बताया कि इन दोनों ही अभिनेताओं की फिल्म देखने के बाद उनको इनसे क्रश हो गया था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed