फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: 'धमाका' से लेकर 'नेवर बैक डाउन रिवोल्ट तक', इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये पांच फिल्में

Mon, 15 Nov 2021 11:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
From Dhamaka to Never Back Down Revolt these five films will be released on OTT this week
ओटीटी फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म ही दर्शकों के मनोरंजन का सहारा रह गया था। इस प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और इस हफ्ते यानी 15 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ये हफ्ता काफी ज्यादा शानदार होने वाला है। इस हफ्ते कई रोमांचक फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसे देखने के लिए दर्शक भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो आइए एक-एक करके आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो इस हफ्ते आपका मनोरंजन करती नजर आएंगी।


 

From Dhamaka to Never Back Down Revolt these five films will be released on OTT this week
नेवर बैक डाउन रिवोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेवर बैक डाउन रिवोल्ट
‘नेवर बैक डाउन रिवॉल्ट’ केली मैडिसन द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा मार्शल आर्ट फिल्म है। यह फिल्म ‘नेवर बैक डाउन’ सीरीज की चौथी फिल्म है। यह 16 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से भारतीय अभिनेत्री नीतू चंद्रा हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। नीतू ने बॉलीवुड की कुछ चुंनिदा फिल्मों में काम किया है। नीतू इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और ये सारे सीन उन्होंने खुद किए हैं। फिल्म में उनके साथ, माइकल बिसपिंग, ब्रूक जॉन्सटन, डायना होयोस और जेस फॉकनर जैसे कलाकार हैं।

From Dhamaka to Never Back Down Revolt these five films will be released on OTT this week
द प्रिंसेस स्विच 3 रोमांसिंग द स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

द प्रिंसेस स्विच 3 रोमांसिंग द स्टार
‘द प्रिंसेस स्विच 3 रोमांसिंग स्टार’ फिल्म ने फैंस के लिए ये हफ्ता स्पेशल बनाने का काम किया है। 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ये एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में सीरीज की आगे की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें स्टेसी और मार्गरेट एक पार्टी की सह-मेजबानी करते नजर आएंगे और पार्टी के दौरान ही चोरी होगी, जिसके बाद फिल्म में मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Dhamaka to Never Back Down Revolt these five films will be released on OTT this week
चुरुली - फोटो : सोशल मीडिया

चुरुली
चुरुली एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन लीजो जोस पेलिसरी ने किया है। ये फिल्म 19 नवंबर को सोनी लिव पर प्रसारित होगी। इस फिल्म के जरिए लीजो जोस पेलिसरी और लेखक हरीश एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ में एक साथ काम करते दिखे थे। इस फिल्म में चैंबन विनोद, जोजू जॉर्ज, विनय फोर्ट और जाफ़र इदुक्की जैसे स्टार हैं।

विज्ञापन
From Dhamaka to Never Back Down Revolt these five films will be released on OTT this week
कैश - फोटो : सोशल मीडिया

कैश
ये फिल्म 19 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और फिल्म को प्रोड्यूस विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म में अमोल पाराशर और स्मृति कालरा लीड रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed