{"_id":"62e952e7315d045e6200b5f9","slug":"alia-bhatt-talks-about-her-pregnancy-and-talks-about-ranbir-kapoor-s-special-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी में पत्नी का खास ध्यान रख रहे हैं रणबीर कपूर, स्पेशल फील कराने के लिए करते हैं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी में पत्नी का खास ध्यान रख रहे हैं रणबीर कपूर, स्पेशल फील कराने के लिए करते हैं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में उनकी चर्चा किसी एक वजह से नहीं है, बल्कि इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री सबसे ज्यादा अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने बताया कि प्रेग्नेंसी के समय रणबीर कपूर कैसे आलिया भट्ट को स्पेशल फील कराते हैं और उनके लिए क्या करते हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया से साझा किया कि वैसे तो रणबीर उनका काफी ध्यान रखते ही हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय उनका खास ख्याल रख रहे हैं। आलिया ने बताया कि रणबीर उनके पैरौं की मसाज कभी नहीं करते हैं, लेकिन अक्सर कुछ न कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे उन्हें स्पेशल फील हो। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी मां और सासू मां भी उनका खास ध्यान रख रही हैं।
3 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि रणबीर और आलिया इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने रणबीर के फ्लैट वास्तु में शादी की थी। अपनी शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और वे बहुत ही सिंपल तरीके से तैयार हुए थे। रणबीर जहां पेस्टल कलर की शेरवानी में थे, वहीं आलिया भट्ट ने भी मैचिंग की साड़ी पहनी थी। इस दौरान आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। शादी के करीब दो महीने के बाद ही आलिया भट्ट ने फैंस को गुड न्यूज दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग्स की प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर में बड़े पर्दे पर आ रही हैं। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।