फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty Kl Rahul: अथिया के क्यूट पोस्ट पर आया केएल राहुल का रिएक्शन, कमेंट कर बोल गए ऐसी बात

Tue, 02 Aug 2022 09:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty Kl Rahul: Cricketer calls his rumoured girlfriend cutest hat chor on social media post
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने फिल्मी करियर से कई ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार प्लेयर के एल राहुल और अथिया एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। यह दोनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों आए दिन अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाते हैं। ऐसे में हाल ही में अथिया ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर के एल राहुल के साथ एक क्यूट फोटो साझा की है। लेकिन इस फोटो से ज्यादा सोशल मीडिया पर उनके कथित बॉयफ्रेंड के एल राहुल के कमेंट की चर्चाएं हो रही हैं।

Athiya Shetty Kl Rahul: Cricketer calls his rumoured girlfriend cutest hat chor on social media post
अथिया शेट्टी - फोटो : instagram/athiyashetty

अथिया का क्यूट अंदाज
अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होने वाले के एल राहुल और अथिया ने चाहे अभी तक सामने आकर अपना रिश्ता कबूल न किया हो, लेकिन दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। कई बार अथिया शेट्टी की फोटोज वायरल होती हैं जिसमें वह के एल राहुल के कपड़े पहने नजर आती हैं। इतना ही नहीं पिछले काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा भी जोरों पर है। ऐसे में हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया एक कूल राउंड हैट पहने नजर आ रही हैं, जिससे उनकी आंखें ढकी हैं और वह टंग आउट करती दिख रही हैं।  

Athiya Shetty Kl Rahul: Cricketer calls his rumoured girlfriend cutest hat chor on social media post
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल का प्यारा कमेंट
अथिया की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस क्यूट फोटो पर फैंस के साथ-साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड के एल राहुल भी अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। अथिया के फैंस के साथ ही के एल राहुल ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा,'क्यूटेस्ट हैट चोर।' उनके इस कमेंट को पढ़ सब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हैट जरूर राहुल की होगी।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty Kl Rahul: Cricketer calls his rumoured girlfriend cutest hat chor on social media post
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की खबरें वायरल 
अथिया और के एल राहुल अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि दोनों अगले तीन महीने में शादी कर लेगें। लेकिन इसके बाद अथिया ने इस खबरों का सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट कर खंडन कर दिया था। उसके बाद खबर आई थी कि वह अगले साल शादी करने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed