फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmani Naaz: फरमानी नाज की तरह इन गीतकारों ने भी तोड़ीं मजहबी दीवारें, मुस्लिम होकर लिखे शानदार भजन

Tue, 02 Aug 2022 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
From Farmani Naaz Har Har Shambhu to Javed Akhtar These Muslim Lyricists Written Filmi Bhajans
जावेद अख्तर-फरमानी नाज-साहिर लुधियानवी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों शिवभजन 'हर हर शंभू...' काफी चर्चा में है। साथ ही चर्चा में हैं इसे अपनी सुरीली आवाज देने वाली फरमानी नाज। दरअसल, फरमानी नाज एक अलग मजहब से ताल्लुक रखती हैं, उसके बाद भी उन्होंने यह आध्यात्मिक गाना गाया है। बस इसी बात पर हंगामा बरपा हुआ है। तमाम कट्टरपंथी और उलेमा इस बात पर फरमानी नाज की लानत-मलानत कर रहे हैं। मगर, फरमानी पर इसका रत्तीभर भी असर नहीं पड़ रहा। उनका मानना है, 'कलाकार का कोई धर्म नहीं होता'। फरमानी की बात सच है। कलाकार का वाकई कोई धर्म नहीं होता। फरमानी से पहले और भी कई मुस्लिम गीतकार यह बात साबित कर चुके हैं। अलग धर्म होने के बाद भी उन्होंने शानदार भजन कलमबद्ध किए। कौन से हैं वे भजन, आइए जानते हैं....

From Farmani Naaz Har Har Shambhu to Javed Akhtar These Muslim Lyricists Written Filmi Bhajans
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर 
फिल्म 'लगान' का गाना 'ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे...' तो आपने सुना ही होगा! इस गाने को लिखने वाले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर हैं। बता दें कि जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते हैं। उसके बावजूद उन्होंने यह शानदार गीत लिखा। इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी। वहीं एआर रहमान ने इसे कंपोज किया। बता दें कि जावेद अख्तर भले ही खुद को नास्तिक बताते हैं, मगर वह सभी धर्मों का समान सम्मान करते हैं। कुछ वर्ष पहले एक कन्नड़ रियलिटी शो में एक मुस्लिम युवती के भजन गाने पर भी काफी हंगामा हुआ था। तब जावेद अख्तर उस युवती के समर्थन में उतरे थे और कहा था, 'जो कोई भजन गाने पर मुस्लिम लड़की पर हमला कर रहा, वह न सिर्फ कट्टर है, बल्कि भारतीय संगीत की महान विरासत से भी अनभिज्ञ है।'

From Farmani Naaz Har Har Shambhu to Javed Akhtar These Muslim Lyricists Written Filmi Bhajans
शकील बदायूंनी

शकील बदायूंनी
दिवंगत कवि, शायर और मशहूर गीतकार शकील बदायूंनी ने तो कई आध्यात्मिक गाने लिखे हैं। मगर, उनके लिखे भजन, 'मन तड़पत हरि दर्शन...' की बात ही अलग है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे मोहम्मद रफी साहब ने अपनी आवाज दी थी। साथ ही इसके संगीतकार थे नौशाद। कुल मिलाकर, तीनों कलाकारों ने अलग धर्म होने के बाद भी इस भजन को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शकील बदायूंनी ने यह गाना फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए लिखा था। बता दें कि शकील साहब ने इसके अलावा 'ओ दुनिया के रखवाले','मोहे पनघट पे नंदलाल', जैसे भी कई गाने लिखे, जो आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Farmani Naaz Har Har Shambhu to Javed Akhtar These Muslim Lyricists Written Filmi Bhajans
साहिर लुधियानवी

साहिर लुधियानवी
फिल्म 'नील कमल' के गाने 'रोम-रोम में बसने वाले राम' को लिखने वाले कोई और नहीं, बल्कि मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी थे। फिल्म में यह गाना वहीदा रहमान और अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था। बता दें कि साहिर लुधियानवी ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए शानदार गाने लिखे। मगर, उनका लिखा यह गाना सुनने वालों को एक अलग ही आध्यात्मिक दुनिया की सैर कराता प्रतीत होता है। अलग धर्म से संबंध रखने के बाद भी साहिर लुधियानवी साहब ने बड़ी खूबसूरती से इस गाने को लिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed