बॉलीवुड से हर रोज कुछ न कुछ खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। सितारे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाते हैं। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों को फैंस के साथ साझा किया है, जिन्हें देख हम जैसे लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: बोल्ड ड्रेस में जान्हवी का किलर लुक और नोरा का दिलकश अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर
इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड लक जैरी' को लेकर वाह-वाही लूट रही जान्हवी कपूर की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं। वह अपनी फिल्म का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में जान्हवी का स्टनिंग अवतार नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों में गोल्डन कलर की हॉट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है और लाइट मेकअप के साथ बाल बांध रखे हैं। उनका यह अवतार देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
नोरा फतेही
इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर्ज में से एक नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में गोल्डन कलर की साड़ी में नोरा का सिजलिंग अवतार नजर आ रहा है। साड़ी के साथ लाइट मेकअप में नोरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वह साझा की गई तस्वीरों में दिल की धड़कनें बढ़ाने वाले पोज देती दिखाई दे रही हैं।
नेहा भसीन
सिंगर नेहा भसीन अपने गानों के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक्स के कारण भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में नेहा ने एक बार फिर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख सभी उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में सिल्वर शिमरी साइड स्लिट गाउन पहने नेहा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके का यह फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
मृणाल ठाकुर
टीवी से निकलकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों साउथ में डेब्यू करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस हफ्ते उनकी पहली साउथ फिल्म 'सीता रामम' रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इस समय वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह गोल्डन कलर पोचू वाला गाउन पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मृणाल काफी गॉर्जियस लग रही हैं।