{"_id":"5d3dab6c8ebc3e6cbb2a5d19","slug":"alia-bhatt-wants-work-with-dil-hai-ke-manta-nahin-remake-she-revealed-complete-schedule-of-sadak-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क 2 के बाद रणबीर कपूर के लिए पिता महेश भट्ट को कह चुकी है आलिया, 'दिल है कि मानता नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क 2 के बाद रणबीर कपूर के लिए पिता महेश भट्ट को कह चुकी है आलिया, 'दिल है कि मानता नहीं'
मुबंई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऊटी से अपनी फिल्म सड़क 2 की शूटिंग करके लौटीं हिंदी सिनेमा की अनोखी अदाकारा आलिया भट्ट जल्द ही अपने पापा महेश भट्ट की एक और फिल्म के रीमेक में नजर आ सकती हैं। आलिया ने ही महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क के सीक्वेल की पूरी योजना बनाई थी और अब आलिया का मन है कि पापा की सुपरहिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं का भी रीमेक बने।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
महेश भट्ट निर्देशित फिल्म दिल है कि मानता नहीं 1991 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 1956 की हिट फिल्म चोरी चोरी जैसी ही कहानी वाली फिल्म दिल है कि मानता नहीं दरअसल 1934 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म इट हैपेन्ड वन नाइट की कहानी पर बनी है। इसी कहानी पर तमिल में चंद्रोदयम और काथल रोजावे और कन्नड़ में हुडुगाटा फिल्में भी बन चुकी हैं।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : viral bhayani
बताते हैं कि आलिया का बड़ा मन है दिल है कि मानता नहीं की सीक्वल करने का और इसमें आमिर खान वाला रोल करने के लिए वह अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से भी कई बार चर्चा कर चुकी हैं। निर्देशक महेश भट्ट अपनी बिटिया के इस विचार से सहमत बताए जाते हैं, हर झंडी सिर्फ रणबीर कपूर की मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alia Bhatt, Ranbir kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय से रणबीर और आलिया की शादी को लेकर भी खबरें जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी पक्की हो गई है। अपनी शादी में आलिया भट्ट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : instagram
हालांकि आलिया के चाचा मुकेश भट्ट ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जब मुकेश भट्ट से आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इन्हें अफवाह बता दिया। उन्होंने कहा कि ये सब खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।