{"_id":"5cbcd8bbbdec22145b21035b","slug":"alia-bhatt-was-rejected-for-sanjay-leela-bhansali-film-black","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी भंसाली ने आलिया भट्ट को कर दिया रिजेक्ट, आज उन्हीं को लेकर बना रहे हैं इतनी बड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी भंसाली ने आलिया भट्ट को कर दिया रिजेक्ट, आज उन्हीं को लेकर बना रहे हैं इतनी बड़ी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट का नाम अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है। एक के बाद एक वो कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं हैं। राजी, हाईवे, उड़ता पंजाब में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद अब कलंक में उनके काम की तारीफ हो रही है। अब हर फिल्म मेकर की नजर आलिया भट्ट पर रहती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें ऑडिशन से रिजेक्ट कर दिया गया था।
2 of 5
sanjay leela bhansali
आलिया भट्ट ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह साईन की है। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान हैं। जब इस फिल्म की कास्ट को लेकर खबरें बाहर आई हैं तब से इसकी खूब चर्चा हो रही है। लेकिन अपनी फिल्म में आलिया को लेने वाले संजय लीला भंसाली ने एक समय पर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था।
3 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन तब उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उस वक्त आलिया मात्र 9 साल की थीं। इस फिल्म में आयशा कपूर ने रानी मुखर्जी के बचपन के किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट ने भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के साथ राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को भी साइन किया है। इन दोनों फिल्मों को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशन के मामले में दोनों एक समान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने कहा, 'मेरे लिये इन दोनों निर्देशकों के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है। इन दोनों में एक समानता है कि वह अपनी फिल्मों के प्रति जुनूनी हैं। मुझे कभी यकीन नहीं था कि मैं उनकी किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।