{"_id":"5d85be298ebc3e93b03967b1","slug":"alia-bhatt-will-do-gangubai-kothewali-with-sanjay-leela-bhansali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: आलिया के साथ भंसाली की ये बायोपिक फाइनल, पहले प्रधानमंत्री तक जा पहुंची थी 'गंगू बाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: आलिया के साथ भंसाली की ये बायोपिक फाइनल, पहले प्रधानमंत्री तक जा पहुंची थी 'गंगू बाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की जिस फिल्म के संगीत पर काम शुरू होने की एक्सक्लूसिव खबर साल भर पहले ब्रेक की थी, संजय लीला भंसाली ने फिर से उसी फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। इस दौरान बदलाव सिर्फ इतना हुआ है कि फिल्म का लीड रोल अब प्रियंका चोपड़ा की बजाय आलिया भट्ट करेंगी, जिनकी तारीखें भंसाली के पास सलमान खान स्टारर इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद से सुरक्षित हैं।
2 of 4
Alia Bhatt
- फोटो : twitter
भंसाली की ये फिल्म हीरा मंडी पिछले एक दशक से चर्चा में रही है। फिल्म के लिए भंसाली ने पिछले साल भी दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक से इस रोल के लिए बातें कीं। ये कहानी है गंगू बाई कोठेवाली की जिनकी कभी हिंदुस्तान में तूती बोलती थी और अलग अलग शहरों में फ्रेचाइजी कोठे खोलने वाली वह पहली पेशेवर महिला भी थीं।गंगूबाई का जलवा उन दिनों ऐसा था कि एक बार किसी ने उनके साथ होशियारी करने की कोशिश की तो शिकायत सीधे तब के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तक लेकर जा पहुंची थी।
3 of 4
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
फिल्म का नाम अब हीरामंडी की बजाय गंगू बाई कोठेवाली ही होगा। इसका ऑफीशियल एनाउंसमेंट संजय लीला भंसाली जल्दी ही करने वाले हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। सेट्स पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sanjay Leela Bhansali
भंसाली ने फिल्म के सारे गाने भी रिकॉर्ड कर लिए हैं। फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। पद्मावत के बाद भंसाली इसी फिल्म की तैयारी में जुटे थे कि बीच में सलमान के आ जाने से वह इंशाअल्लाह की तरफ निकल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।