फिल्म वॉर का गाना जय जय शिव शंकर रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने को घंटे भर में ही पांच लाख लोगों ने देख लिया। हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन नृत्य करने वाले हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ इस गाने पर धमाल मचाते दिख रहे हैं। ये गाना होली की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।
आते ही छा गया 'वॉर' का दूसरा गाना जय जय शिवशंकर, ऋतिक- टाइगर की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्मों का ट्रेंड फिर से लाने जा रही यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक और टाइगर के बीच होने वाली जंग के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स के बारे में अमर उजाला आपको लगातार एक्सक्लूसिव जानकारी देता रहा है। ताजा जानकारी इस फिल्म के युगल डांस नंबर की है। बेनी दयाल और विशाल डडलानी के गाए इस गाने में पहले टाइगर श्रॉफ कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करते दिखते हैं।
फिर थोड़ी देर में एंट्री होती है जींस और कुर्ता पहने ऋतिक रोशन की। पहली बार हाथ बढ़ाने पर वह टाइगर का हाथ नहीं थामते हैं, पर अगले ही पल दोनों हाथ मिलाते दिखते हैं। गाने से ये आभास भी मिलता है कि वॉर में टाइगर और ऋतिक की अदावत से पहले दोनों की दोस्ती के किस्से भी दिखाई देने वाले हैं।
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “फिल्म की शुरुआत के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे थे कि जब वॉर में देश के दो सबसे बड़े डांसर ऋतिक और टाइगर हैं तो फिल्म में इनका डांस भी जरूर होगा। भारत के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो के पहली बार पर्दे पर एक साथ आने और अब दोनों को एक साथ डॉस करते हुए देखने को लेकर दोनों के फैंस में बहुत बेकरारी रही है। इस बेकरारी पर विराम लगाते हुए हम फिल्म का ये गाना अब रिलीज कर चुके हैं।”
सिद्धार्थ ये भी मानते हैं कि ये गाना बनाना पूरी फिल्म की टीम के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी रही है क्योंकि ऋतिक औऱ टाइगर को एक फ्रेम में नाचते हुए देखना किसी सपने को साकार करने जैसा है। विशाल और शेखर के संगीतबद्ध किए इस गाने को पांच सौ डांसर्स के साथ फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग से पहले इसके कोरियोग्राफर बॉस्को औऱ सीजर ने ऋतिक और टाइगर से तीन हफ्ते तक इसका रिहर्सल कराया और उससे पहले एक महीने तक दोनों कोरियोग्राफर्स ने इस गाने के स्टेप्स पर काम किया है।
पढ़ें पाठक ने पूछा किसे मानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, ऋतिक का ये जवाब कर देगा हैरान