फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेनामी संपत्ति केस में शाहरुख को राहत नहीं, खेती के नाम पर खरीदी जमीन पर बनाया भव्य बंगला

Thu, 19 Apr 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
alibaug property case shah rukh khan no reprieve
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनका बौने का रोल है और ऐसा कहा जा रहा है कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल रोल है लेकिन इस बीच उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
alibaug property case shah rukh khan no reprieve
Shah Rukh Khan

दरअसल, शाहरुख खान को अलीबाग संपत्ति के मामले में फिलहाल आयकर विभाग की तरफ से कोई राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। बता दें कि आयकर विभाग इन दिनों शाहरुख खान के अलीबाग स्थित कथित बेनामी फार्महाउस की जांच कर रहा है। 

alibaug property case shah rukh khan no reprieve
शाहरुख खान
शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने खेती के नाम पर जमीन खरीदी थी लेकिन उसकी जगह एक भव्य बंगला बनवा लिया। पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने डेजा वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बनाई गई इस संपत्ति को बेनामी संपत्ति हस्तांतरण कानून के तहत अटैच कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
alibaug property case shah rukh khan no reprieve
Shah Rukh

दोनों पक्षों के बीच दिल्ली में सुनवाई चल रही है और माना जा रहा है कि अटैचमेंट के इस मामले में किसी प्रकार का फैसला आने में एक साल तक का समय लग सकता है।हालांकि शाहरुख खान की तरफ से इस मामले में किस प्रकार के उल्लंघन से इंकार किया गया है जबकि आयकर विभाग इसे बेनामी संपत्ति मान रहा है।  

विज्ञापन
alibaug property case shah rukh khan no reprieve
Shah Rukh

महाराष्ट्र के अलीबाग में बने शाहरुख के इस बंगले मे स्विमिंग पूल, प्राइवेट हेलीपैड, फुटबाल का मैदान और सी-बीच का कुछ हिस्सा है। पिछले साल ही शाहरुख यहां अपना जन्मदिन मनाने आए थे। इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed