{"_id":"5c8e2409bdec2214173a20ac","slug":"alisha-chinai-birthday-special-when-accused-anu-malik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता नहीं इस सिंगर ने की थी 'मीटू' मूवमेंट की शुरुआत, 24 साल पहले अनु मलिक पर लगाया था आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता नहीं इस सिंगर ने की थी 'मीटू' मूवमेंट की शुरुआत, 24 साल पहले अनु मलिक पर लगाया था आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 17 Mar 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alisha chinai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की जानी-मानी सिंगर अलीशा चिनॉय 54 साल की हो गई हैं। 18 मार्च 1965 को अलीशा चिनॉय का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनका गाया गाना मेड इन इंडिया उन दिनों सुपरहिट रहा था। आगे की स्लाइड में देखिए अलीशा की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
2 of 5
alisha chinai
- फोटो : social media
संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अलीशा चिनॉय को फिल्मों में मौका दिया। दोनों ने साथ में कई डिस्को हिट्स दिए। अलीशा ने करिश्मा कपूर, दिव्या भारती, माधुरी दीक्षित, जूही चावला और श्रीदेवी के लिए गाने गाए। बंटी और बबली फिल्म के आइटम नंबर कजरारे के लिए अलीशा चिनॉय ने ऐश्वर्या राय को आवाज दी। जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया।
3 of 5
alisha chinai
- फोटो : social media
अलीशा चिनॉय उस वक्त चर्चा में आईं जब 1995 में उन्होंने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अलीशा ने अनु मलिक पर केस भी दर्ज करवाया था, साथ ही 26.60 लाख रुपए हर्जाना भी मांगा। अनु मलिक ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था और अलीशा चिनॉय पर 2 करोड़ के मानहानि का केस कर दिया। कुछ सालों के बाद मामला सेटलमेंट के जरिए खत्म कर दिया गया। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के मी टू मूवमेंट शुरुआत करने के बाद अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alisha chinai
- फोटो : social media
इस हंगामे के 6 साल बाद अलीशा ने अनु मलिक के साथ फिल्म इश्क विश्क के लिए गाना गाया। इसके अलावा दोनों ने इंडियन आइडल के सीजन को भी साथ में जज किया था। अलीशा के रिश्ते कनाडियन म्यूजिशियन और बिजनेसमैन रोमल के साथ भी रहे।
विज्ञापन
5 of 5
alisha chinai
- फोटो : file photo
अलीशा ने अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अलीशा ने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल वो अकेले रह रही हैं और खुश हैं। अलीशा का कहना है कि इस अकेलेपन से वह बेहद खुश हैं और अपनी मर्जी की मालिक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।