{"_id":"5f20e7428ebc3ea072615d4b","slug":"alka-yagnik-gets-emotional-after-remember-her-late-father-says-i-was-depressed-that-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने पिता को याद कर भावुक हुईं मशहूर गायिका अल्का याग्निक, म्यूजिक ने मुश्किल वक्त में ऐसे दिया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने पिता को याद कर भावुक हुईं मशहूर गायिका अल्का याग्निक, म्यूजिक ने मुश्किल वक्त में ऐसे दिया साथ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अल्का याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर गायिका अल्का याग्निक ने अपने उस वक्त का जिक्र किया है जब अपने पिता के गुजर जाने के बाद वह भी डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे इस सदमे से बाहर आईं और उन्होंने संगीत का सहारा लेकर अपने आप को किस तरह उस दुखद परिस्थिति से बाहर निकाला?
Trending Videos
2 of 5
अल्का याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्का इस समय टीवी के एक रियलिटी शो में जज हैं। इस शो की एक प्रतियोगी रणिता बैनर्जी ने अल्का के गीत 'ऐसा लगता है' को इस तरह गाया कि अल्का इसे सुनकर भावुक हो गईं। उस समय अपने पिता के निधन का जिक्र करते हुए अल्का ने बताया, 'मेरी गुरु तो मेरी मां थीं लेकिन मैं अपने पिता के ज्यादा करीब थी। जब मैंने उन्हें खो दिया, तब मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मैंने घर से बाहर निकलने से भी मना कर दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अल्का याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बात जारी रखते हुए अल्का ने कहा, 'उसी दौरान अनु मलिक ने मुझे यह गाना ऑफर किया। उन्होंने मुझसे कहा कि जब तक मैं गाने के लिए तैयार नहीं होती, तब तक वह इंतजार करेंगे। वह जानते थे कि मैं किन हालात से गुजर रही हूं। इसलिए, वह मेरा हाल-चाल जानने के लिए अक्सर मुझसे मिलने आते थे और हर रोज मुझे फोन भी करते थे।'
4 of 5
Alka Yagnik
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अल्का ने आगे कहा- 'आखिर जब मैंने यह गाना रिकॉर्ड किया तो उन चंद घंटों में मैं इस गाने में इस कदर डूब गई कि मैं अपनी व्यक्तिगत परेशानियां भूल गई। तब मेरी समझ में आया कि संगीत सही मायनों में उपचार भी करता है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने डिप्रेशन में आकर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तभी से डिप्रेशन शब्द लोगों को डरा रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस को जानना है कि आखिर सुशांत के डिप्रेशन का कारण क्या था?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X